Home Latest News & Updates अखिलेश यादव के नाम पर लगे विवादित पोस्टर

अखिलेश यादव के नाम पर लगे विवादित पोस्टर

by Live India
Controversial Posters Featuring Akhilesh Yadav Appear

यूपी समाचार: समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ शाहजहांपुर में विवादित पोस्टर लगाए गए. बैनर देखने के बाद SP कार्यकर्ता और नेताओं ने भारी आक्रोश व्यक्त किया. देखते ही देखते कार्यकर्ता सड़क पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने नारे बाजी भी करना शुरू कर दिया. इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे लगे सभी होर्डिंग्स को भी उतारकर फाड़ दिए.

कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को हटाया

जानकारी मिलने के बाद सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सभी पोस्टर्स को हटा दिया. हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह पोस्टर किसने लगाए हैं. दूसरी तरफ लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह घर से बाहर निकलें तो उन्होंने सड़क पर इन पोस्टर को लगा हुए देखा. इन होर्डिंग्स में सपा प्रमुख और उनके एक वरिष्ठ नेता को महिला विरोधी बताया गया और मीडिया की पुरानी खबरों की कटिंग भी लगा दी.

अलर्ट मोड में हुआ प्रशासन

दिन-दहाड़े इस तरह पोस्टर के बाद सड़क पर हंगामा मच गया. इसके तुरंत बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया और कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की. इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक गर्मी तेज हो गई है और सपा खेमे में भारी आक्रोश में भी देखा गया है. दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो फिर वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे.

जांच में जुटी राज्य पुलिस

वहीं, सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पोस्ट हमारे शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने के लिए लगाए गए हैं. साथ ही राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए भी ऐसे कार्य किए गए हैं और इसके पीछे सोची समझी राजनीतिक साजिश चल रही है. बता दें कि पुलिस प्रशासन इस बात की तहकीकात कर रहा है कि इन पोस्टर को रात में लगाने वाले लोग कौन है. साथ ही राज्य में शांति व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिस टीम अपनी जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- CBI के हाथ आई ट्विशा केस की कमान, 20 लाख दहेज की डिमांड के आधार पर होगी जांच

Related Articles