Home News अजित पवार का अंतिम संस्कार आज

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज

by Live India
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज

Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है. आज सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

29 जनवरी, 2026

महाराष्ट्र पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बारामति में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. 66 वर्षीय अजित पवार समेत प्लेन में सवार 5 लोगों का निधन हो गया है. अजित पवार का प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था, बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया है. क्रैश के प्लेन में भयानक आग लग गई. अजित पवार को प्यार से दादा (बड़े भाई) के नाम से जाना जाता था, उनकी मौत से न केवल BJP के नेतृत्व वाली राज्य गठबंधन सरकार में एक खालीपन आ गया है.

लाइव अपडेट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के शव को बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज से बाहर लाया गया, जहां शोक में डूबे NCP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दिवंगत नेता के सम्मान में नारे लगाए. फूलों से सजी गाड़ी में पार्थिव शरीर को काटेवाड़ी लाया गया. ‘अजित दादा अमर रहें’ और ‘अजित दादा वापस आओ’ जैसे नारे गूंज रहे थे.

11 बजे होगा अंतिम संस्कार

उनके गृह क्षेत्र बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पार्थिव शरीर को सुबह 9:00 बजे तक काटेवाड़ी में रखा जाएगा. उसके बाद, शरीर को माडगुलकर ऑडिटोरियम ले जाया जाएगा. अंतिम यात्रा सुबह 9:00 बजे वहीं से शुरू होगी और विद्या प्रतिष्ठान मैदान में खत्म होगी. अजीत पवार का अंतिम संस्कार सुबह 11:00 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया जाएगा.

पीएम मोदी होंगे शामिल

NCP अध्यक्ष का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे पवार परिवार द्वारा स्थापित विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में चल रही हैं. इलाके की साफ-सफाई की जा रही है और फूलों से सजावट की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी राजनीतिक दलों के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

अपडेट जारी—–

यह भी पढ़ें- संजय गांधी से लेकर अजित पवार तक, इन भारतीय नेताओं ने विमान हादसे में गंवाई जान, 1-2 नहीं लंबी है लिस्ट

Related Articles