Home Latest News & Updates अब तक 1400 की मौत

अब तक 1400 की मौत

by Live India
Venezuela Earthquake Death Toll (2)

वेनेज़ुएला भूकंप से मरने वालों की संख्या: वेनेजुएला में आए भूकंप ने देश में तबाही मचा दी है. मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. भूकंप के चार दिन बाद मृतकों की संख्या 1400 से ज्यादा हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को वेनेज़ुएला में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई. अधिकारियों ने बताया कि घायलों की संख्या 3,200 से ज़्यादा है. बुधवार शाम पहले 7.2 की तीव्रता और उसके बाद मात्र 40 सेकंड से भी कम समय में 7.5 की तीव्रता के आए भूकंप ने वेनेजुएला और इसकी राजधानी काराकास में भारी तबाही मचाई है.

68,900 लोग लापता होने की आशंका!

ये नए आंकड़े तब जारी किए गए जब बचाव दल भूकंप में जिंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे थे. परिवारों ने शनिवार सुबह तक कम से कम 68,900 लोगों के लापता होने की जानकारी दी थी. हताश लोग खुद ही अपने परिवार के लोगों को ढूंढ रहे हैं. लोगों ने ला गुएरा में गिरे हुए कंक्रीट के ढेरों को फावड़े, भारी सामान, रस्सियों और नंगे हाथों से हटाया ताकि उनके परिवार के लोगों की लाशें ही कम से कम मिल सके.

मशीनरी और मदद की कमी

सैनिक, फायरफाइटर, पुलिस और मिलिट्री कैडेट इस त्रासदी से निपटने के लिए कितने तैयार थे, इस पर वेनेज़ुएला सरकार की तरफ से ठीक से जवाब नहीं मिला है, जिससे तनाव और बढ़ गया है. मलबे से लगातार लाशें मिल रही हैं. भविष्य में कितनी लाशें मिलेंगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. बचाव दल का कहना है कि 100 से ज्यादा ध्वस्त इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश के दौरान उन्हें भारी मशीनरी और मदद की सहायता की कमी का सामना करना पड़ा रहा है. यह भूकंप पिछले 125 सालों में वेनेजुएला में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है.

शनिवार को करीब 1,600 विदेशी बचावकर्मी वेनेजुएला पहुंचे. वेनेजुएला के राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि 10 और देशों की बचाव टीमें जल्द ही इस ऑपरेशन में शामिल होंगी. भारप ने भी जरूरी दवाएं, मेडिकल उपकरण और एंबुलेंस वेनेजुएला भेजे हैं.

लाखों लोग प्रभावित

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने कहा कि 6 मिलियन से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें से लगभग 2 मिलियन अकेले राजधानी काराकस में होंगे. एक्सपर्ट्स ने कहा कि हल्के भूकंपों के एक के बाद एक तेजी से आने से तबाही और बढ़ गई. कई दिनों तक, राजधानी काराकस और भूकंप से प्रभावित इलाकों में कभी-कभी छोटे झटके आते रहे, जिसमें शनिवार को आया 4.8 तीव्रता का एक झटका भी शामिल है.

Japan Earthquake: सुबह-सुबह भूकंप से दहला जापान! रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता, चेतावनी जारी

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles