4
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के हुगली में स्थित चंडीतला पुलिस स्टेशन के सामने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला हो गया. टीएमसी सांसद ने स्पष्ट कहा कि उन पर यह हमला बीजेपी ने करवाया है. इस दौरान उनके सिर पर पत्थर या फिर गेंद जैसी किसी वस्तु से भी हमला किया गया. वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके सिर पर कोई चोट नहीं लगी है. वह सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं.
बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
जानकारी के अनुसार, कल्याण बनर्जी टीएमसी कार्यकर्ताओं और नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए थाने में ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे थे. वहीं, ज्ञापन सौंपने से पहले तृणमूल और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच में तीखी बहस हो गई. इसी बीच बीजेपी वर्कर ने टीएमसी नेताओं के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए. यह नारेबाजी अचानक बेकाबू हो गई और दोनों कार्यकर्ताओं के बीच में झड़प हो गई. इसी बीच अचानक कल्याण बनर्जी पर भी हमला कर दिया गया और सिर पर चोट लगने के बाद उन्होंने रूमाल रख लिया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कल्याण बनर्जी अपने सिर पर एक सफेद रूमाल रखे हुए हैं और वह नारेबाजी भी कर रहे हैं.
वीडियो | पश्चिम बंगाल: हुगली में चंडीताला पुलिस स्टेशन के पास कथित तौर पर हमले के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
(पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ieCZ70QhAU
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 31 मई, 2026
Chamba Accident: पर्यटकों से भरी कार खाई में गिरी, हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत
पुलिस को किया तैनात
वहीं, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई. इसके बाद घटनास्थल से तुरंत उपद्रवियों को भगा दिया गया और घायल सांसद वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे. सांसद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस थाने में एक ज्ञापन सौंपने जाते समय उन पर जानबूझकर हमला कर दिया गया.
अभिषेक बनर्जी पर भी किया गया था हमला
बता दें कि इससे एक दिन पहले TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ शनिवार को हमला कर दिया था. अभिषेक ने हमले को लेकर कहा कि मेरी हत्या की साजिश रची गई. साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि अब शासक हत्यारे बन गए हैं और बीजेपी को इस पर शर्म आनी चाहिए. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जल्द ही लोकल अदालत में पेश कर दिया जाएगा.
अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया तो वह अपने सहयोगियों की मदद से हेलमेट पहनकर भीड़ से बचकर निकलें. साथ ही वे चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए गए थे. इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने टीएमसी नेता के साथ हाथापाई की और चोर-चोर के नारे लगाए.
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार, भीड़ ने फेंके थे अंडे और पत्थर
