Home News असम के चाय बागान में पहुंचे पीएम मोदी

असम के चाय बागान में पहुंचे पीएम मोदी

by Live India
असम के चाय बागान में पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां महिला मजदूरों से बातचीत की. उन्होंने चाय बागान की कुछ झलकियां एक्स पर पोस्ट की.

1 अप्रैल, 2026

असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां महिला मजदूरों से बातचीत की. पीएम मोदी BJP उम्मीदवारों के लिए दो कैंपेन रैलियों को संबोधित करने के लिए राज्य के एक दिन के दौरे पर हैं. पीएम ने आज सुबह मनोहारी टी एस्टेट का दौरा किया और चाय के बागानों की खूबसूरती को सराहा. PM ने एक्स पर कहा, ”हमें हर चाय बागान परिवार की कोशिशों पर बहुत गर्व है. उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम का गौरव बढ़ाया है.”

महिला वर्करों से की बात

पारंपरिक सफेद और लाल बॉर्डर वाली साड़ियों में सजी महिलाओं के एक ग्रुप ने पीएम मोदी का बागान में स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने उनसे बातचीत की. एक्स फोटोज में पीएम को चाय की पत्तियां तोड़ते हुए और सेल्फी लेते हुए भी देखा गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बात की और बेशक, एक सेल्फी भी ली!” PM ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि ये डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान की कुछ झलकियां हैं.

चाय बागान के बाद जनसभा में पहुंचे पीएम

महिला वर्करों के साथ करीब आधा घंटा बिताते हुए, मोदी ने चाय मजदूरों की परेशानियां भी सुनीं और शिक्षा, हेल्थकेयर और मजदूरी जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने मजदूरों का पारंपरिक झुमुर डांस भी देखा. इसके बाद पीएम ने धेमाजी में राज्य मंत्री रनोज पेगु और नबा कुमार डोले के लिए प्रचार किया और एक जनसभा को संबोधित किया. धेमजी के बाद वे ढकुआखाना विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री पल्लब लोचन दास के लिए प्रचार करेंगे.

असम में चुनाव की तारीखें

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा और 4 मई नतीजे जारी किए जाएंगे। असम समेत तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी वोटों की गिनती उसी दिन होगी और चुनाव भी 9 अप्रैल के आसपास खत्म हो जाएंगे। BJP की अगुवाई वाली NDA 2016 से असम में सत्ता में है, जब पार्टी ने राज्य में अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता। असम समते पांचों राज्यों में चुनाव की तैयारियों जोरो-शोरों से चल रही है.

यह भी पढ़ें- आपकी जेब को लगेगा झटका! महंगी होने वाली है फ्लाइट की टिकट, 100 % बढ़ी जेट फ्यूल की कीमत

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles