Home News अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सलीम खान

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सलीम खान

by Live India
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सलीम खान

Saleem Khan Discharged: स्क्रीनराइटर सलीम खान को अस्पताल से डिस्चार्च होकर घर पहुंच गए हैं. एक महीने पहले ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें भर्ती करवाया गया था. ईलाज पूरा होने के बाद उन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

17 मार्च, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. 90 साल के सलीम खान को पिछले महीने ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आज मंगलवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनके एडमिट होने के एक दिन बाद, हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कहा कि खान को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसका इलाज हो गया था और उन्हें सुरक्षा के तौर पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.

अस्पताल में मिलने आए बच्चे और दोस्त

डॉक्टर ने कहा कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था. आज सुबह एक छोटा सा प्रोसीजर किया गया, जो सक्सेसफुली पूरा हो गया. वह ठीक हैं और उनकी कंडीशन स्टेबल है. एक सूत्र ने बताया उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. सलीम खान के बच्चे, सलमान खान और अरबाज खान, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, और दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा उनसे मिलने के लिए अक्सर हॉस्पिटल में आते थे. उनके दोस्त जावेद अख्तर भी उनसे मिलने गए थे. 17 फरवरी को बांद्रा के लीलावती हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था.

एक्टर से बने राइटर

बॉलीवुड में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी हिट रही. दोनों ने मिलकर “शोले”, “दीवार” और “डॉन” के अलावा, खान और अख्तर ने “त्रिशूल”, “ज़ंजीर”, “सीता और गीता”, “हाथी मेरे साथी”, “यादों की बारात” और “मिस्टर इंडिया” भी लिखीं.

इंदौर के एक अमीर परिवार से आने वाले सलीम खान, 20s में स्टारडम के सपने लेकर मुंबई आए थे. वह दिखने में अच्छे थे और उन्हें भरोसा था कि वह एक एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लगभग दस साल तक स्ट्रगल करने और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने के बाद, उन्होंने रास्ता बदल लिया. उन्होंने अबरार अल्वी के असिस्टेंट के तौर पर काम किया और जल्द ही अख्तर से मिलकर हिंदी सिनेमा की सबसे मजबूत राइटिंग पार्टनरशिप में से एक बनाई. उन्होंने दो दर्जन फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से ज़्यादातर ब्लॉकबस्टर रहीं.

समाचार स्रोत: पीटीआई

यह भी पढ़ें- Salman Khan की फिल्म का बदला नाम, Battle of Galwan अब बनी ‘मातृभूमि’; जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

Related Articles