Home Latest News & Updates आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दो टीमों को लगा झटका

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दो टीमों को लगा झटका

by Live India
IPL 2026 Josh Hazlewood Pat Cummins

IPL 2026 : खेलों के महाकुंभ को शुरू होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं और टीमों ने अपने-अपने कैंप भी लगाने शुरू कर दिए हैं. इसी बीच दो टीमों को भारी झटका लगा है, क्योंकि दो खिलाड़ी के टीम में शामिल होने में देरी हो सकती है.

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन की शुरुआत होने वाली है. BCCI ने एलान कर दिया है कि 28 मार्च को इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस दिन बेंगलुरु के मैदान पर आरसीबी और SRH आमने-सामने होंगी. इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों के देर से जुड़ने की बात कर रहे हैं और इसके कारण टीम को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है. फिलहाल दो टीमों को भारी झटका लगता हुआ नजर आ रहा है और इससे पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी बीच खबर सामने आई है कि दो टीमों को भारी झटका लगा है. पता चला है कि दो खिलाड़ी अपनी टीम से नहीं जुड़ पाए और वह बाद में टीम में शामिल होंगे.

टीम से कमिंस और हेजलवुड बाद में जुड़ेंगे

IPL की तारीखों के एलान के साथ ही टीमों ने अपने कैंप की शुरुआत कर दी है. साथ ही टीम जहां पर अपना पहला मुकाबला खेलेंगी वहीं पर उन्होंने कैंप लगाना शुरू कर दिया है. इसी बीच खबर है कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पहले मैच में टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. बताया जा रहा है कि उनका भारत में आने में देरी हो सकती है. दूसरी तरफ आरसीबी के गेंदबाज जोश हेजलवुड को लेकर भी पता चला है कि वह शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं.

SRH को खोजना पड़ेगा नया कप्तान

टीम में खिलाड़ी नहीं जुड़ने की अभी सबसे ज्यादा चिंता एसआरएच को सताने लगी है, क्योंकि टीम के कप्तान पैट कमिंस समय पर नहीं पहुंच पाएंगे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अब टीम की जिम्मेदारी किसको सौंपी जा सकती है. हालांकि, अभी तक टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि अगर कमिंस शुरुआती मैचों में टीम के साथ नहीं जुड़ते हैं तो जिम्मेदारी किसको दी जा सकती है. लेकिन संभावना जताई जा रही है कि कमिंस की गैर-हाजिरी में ईशान किशन को कप्तानी सौंपी जा सकती है. वैसे तो किशन ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोई कप्तानी नहीं की है लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्हें कप्तानी करने का अनुभव है.

जेसलवुड का टीम पर पड़ेगा असर

जोश हेजलवुड के टीम में शामिल होने से बेंगलुरु पर इतना खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन हां यह है कि टीम को एक मजबूत गेंदबाज की थोड़ी सी कमी तो जरूर खलेगी. टीम के पास उनकी जगह पर इतना शानदार गेंदबाज भी नहीं है. हेजलवुड उन गेंदबाजों में से एक जो मैच का रुख कुछ ही ओवर में बदलने का दम रखते हैं और टीम को जरूरत पड़ने पर ब्रेक थ्रू दिलाने का भी दम रखते हैं. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अगर यह खिलाड़ी अंतिम समय में भी टीम में शामिल नहीं हो पाता है तो बेंगलुरु इनकी जगह किस गेंदबाज को जगह देती है.

Related Articles