Home Latest News & Updates आज फिर महंगी हुई CNG, जानें ताजा रेट

आज फिर महंगी हुई CNG, जानें ताजा रेट

by Live India
CNG Price Hike

CNG Price Hike: आज 17 मई को CNG एक रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है. इससे पहले 15 मई को गैस कंपनियों ने कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी की थी. दो दिन में दूसरी बार सीएनजी की कीमत बढ़ाई गई है. इसका सीधा असर आम आदमी को जेब पर पड़ रहा है.

17 मई, 2026

दिल्ली-NCR में रहने वालों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. दिल्ली-NCR में CNG की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी गई हैं. आज 17 मई को सीएनजी एक रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है. इससे पहले 15 मई को गैस कंपनियों ने कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी की थी. दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत बढ़कर ₹80.09 हो गई है. वहीं, गाजियाबाद में एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत अब ₹88.70 हो गई है. दो दिन में दूसरी बार सीएनजी की कीमत बढ़ाई गई है. 15 मई को पेट्रोल और डीजल के रेट में 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी और सीएनजी के रेट 2 रुपए बढ़ाए गए थे.

नहीं शहर / जिला अंग्रेजी नाम कीमत
1 दिल्ली (NCT) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली ₹80.09/-
2 नोएडा नोएडा ₹88.70/-
3 गाजियाबाद गाजियाबाद ₹88.70/-
4 मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर ₹88.58/-
5 मेरठ मेरठ ₹88.58/-
6 शामली Shamli ₹88.58/-
7 गुरुग्राम Gurugram ₹85.12/-
8 रेवाड़ी Rewari ₹84.70/-
9 करनाल करनाल ₹84.43/-
10 कैथल Kaithal ₹85.43/-
11 कानपुर कानपुर ₹91.42/-
12 हमीरपुर Hamirpur ₹91.42/-
13 फतेहपुर फ़तेहपुर ₹91.42/-
14 अजमेर अजमेर ₹89.44/-
15 पाली पाली ₹89.44/-
16 राजसमंद Rajsamand ₹89.44/-
17 महोबा Mahoba ₹86.42/-
18 बांदा बाँदा ₹86.42/-
19 चित्रकूट Chitrakoot ₹86.42/-
20 हापुड़ खुला ₹89.70/-
21 गौतम बुद्ध नगर Gautam Budh Nagar ₹88.70/-
22 ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा ₹88.70/-
सीएनजी दर सूची

क्यों बढ़ रहे दाम

असल में, देश अपनी नैचुरल गैस की जरूरत का 50 परसेंट से ज्यादा इम्पोर्ट करता है. अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया, जिसके बाद सप्लाई में कमी और बढ़ती डिमांड ने गैस कंपनियों के लिए गैस खरीदना महंगा कर दिया. कंपनियों का कहना है कि अगर अभी कीमतें नहीं बढ़ाई गईं, तो उन्हें काफी नुकसान होगा, इसलिए उनके पास सिर्फ यही ऑप्शन है कि इसका खर्च कस्टमर्स पर डाला जाए. बता दें, IGL दिल्ली-NCR में CNG और PNG गैस सप्लाई करती है और MGL महाराष्ट्र में.

यह भी पढ़ें- सरकार ने डीजल और ATF पर घटाया SAED, पेट्रोल पर पहली बार लगेगा विंडफॉल टैक्स, जानें नई दरें

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles