11
Aari Work Blouse: अगर आप भी एक सुंदर और सबसे हटकर ब्लाउज लेना चाहते हैं तो आप आरी वर्क वाले ब्लाउज डिजाइन जरूर ट्राई करें.
10 जनवरी, 2026
आरी वर्क ब्लाउज: साड़ी हर लड़की की फेवरेट होती है. साड़ी को सही तरीके से कैरी करना और उसके साथ ऐलीगेंट ब्लाउज पहनना बहुत जरूरी है. ब्लाउज से आपके पूरे लुक को डिफाइन करता है. अगर आप भी अपने घर की शादी के लिए या किसी फंक्शन के लिए एक सुंदर और सबसे हटकर ब्लाउज लेना चाहते हैं तो आप आरी वर्क वाले ब्लाउज डिजाइन जरूर ट्राई करें. यह आरी वर्क वाले ब्लाउज आपको देसी-दीवा स्टाइल लुक देंगे और हर लड़की आपके ब्लाउज की तारीफ जरूर करेगी. यहां आरी वर्क वाले कुछ बेस्ट ट्रेंडिंग डिजाइन दिए गए हैं.
गुलाबी आरी वर्क ब्लाउज
पिंक कलर का यह ब्लाउज बहुत सुंदर लग रहा है. इसका आरी वर्क आपको रॉयल लुक देगा. अगर आपको थोड़ा सिंपल डिजाइन पसंद हो तो आप पहली फोटो के डिजाइन वाला ब्लाउज ले सकते हैं. नई दुल्हनों के लिए दूसरी फोटो का डिजाइन बेस्ट रहेगा. इसकी बाजू आपके पूरे लुक का स्टेटमेंट होगी.
प्यूपल आरी ब्लाउज
पर्पल कलर की साड़ी के साथ इस तरह का आरी वर्क वाला ब्लाउज आपको क्लासी लुक देगा. इसके गले का डिजाइन बहुत ही खुबसूरत लग रहा है, जो आपके पूरे लुक को एन्हांस कर देगा. आप चाहें तो सिंपल डिजाइन के साथ सिर्फ बाजू पर वर्क वाला ब्लाउज भी चुन सकती हैं.
हरा आरी ब्लाउज
यह ग्रीन कलर और टील कलर के ब्लाउज आपको रिच और क्लासी लुक देंगे. दोनों का डिजाइन बहुत खूबसूरत है. तीज-त्योहार या किसी शादी में पहनने के लिए यह ब्लाउज बेस्ट हैं. यह आपको स्टाइलिश दुल्हन वाली वाइब देंगे.
सफेद आरी ब्लाउज
व्हाइट कलर बहुत ही रॉयल लगता है. इन ब्लाउज की बाजुओं पर किए आरी वर्क से आप रानी की तरह महसूस करेंगी. पहली फोटो का डिजाइन थोड़ा सिंपल है. दूसरी फोटो के गले के डिजाइन के लिए तो सिर्फ एक ही शब्द है- परफेक्ट. इसपर लगे छोटे-छोटे घूंघरू बहुत ही प्यारे लग रहे हैं.
स्वीट हार्ट नेक
इस पूरे ब्लाउज का स्टेटमेंट है इसका नेक डिजाइन. स्वीट हार्ट नेक डिजाइन आपको भी स्वीट हार्ट वाली वाइब देगा. इस ब्लाउज के साथ आपका लुक सबसे हटकर दिखने वाला है. एक प्यारा सा लटकन लगाकर आप अपने ब्लाउज को और सुंदर बना सकते हैं.
