12
Rohit Sharma : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है. अब उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और टीम के खिलाड़ियों से करीब एक सप्ताह पहले लंदन पहुंचकर रोहित नेट्स में पसीना भी बहा रहे हैं. वह स्थानीय गेंदबाज के खिलाफ अभ्यास कर रहे हैं और खाली समय में अपने दोस्तों के साथ मस्ती भी कर रहे हैं. बता दें कि 39 वर्षीय क्रिकेटर टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वह वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. यही वजह है कि उनके मैचों के बीच एक लंबा अंतर हो जाता है.
कई मुकाबले करने पड़ते हैं मिस
रोहित शर्मा का पूरा फोकस सीरीज शुरू होने से पहले मैच फिट बनाने पर ध्यान दे रहे हैं. आईपीएल 2026 के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे. इस चोट के कारण उन्हें कई मुकाबले मिस करने पड़े थे. हालांकि, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था. उन्होंने इन तीन पारियों में कुल 143 रन बनाए, जिसमें उनकी 69 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी भी शामिल है.
ऐसा रहा इंग्लैंड की धरती पर रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का इंग्लैंड में शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 27 पारियों में 1428 रन बनाए हैं. उनका औसत लगभग 65 का है. इस दौरान रोहित ने 7 शतक और 7 ही अर्धशतक भी लगाए हैं. इंग्लिश टीम के खिलाफ रोहित ने व्यक्तिगत 846 रन बनाए हैं. उनका औसत करीब 47 का रहा है.
रोहित शर्मा को नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया।
📹 सौजन्य: @Rushiii_12 https://t.co/zBLkuBHW7P pic.twitter.com/N770bTSVHr– देबासिस सेन (@debasissen) 9 जुलाई, 2026
54 साल के हुए दादा! क्या आप जानते हैं सौरव गांगुली के इन रिकॉर्ड के बारे में? कंगारूओं का तोड़ दिया था घमंड
क्या तोड़ पाएंगे इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड
यह सीरीज रोहित शर्मा के लिए व्यक्तिगत रूप से खास होने वाली है. उन्हें वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के महान बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ने के लिए तैयार हैं. वहीं, इंजमाम ने 11,739 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने 285 मैचों में 11,720 रन बनाए हैं और पहले ही मुकाबले में हिटमैन 20 रन बना लेते हैं तो पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. रोहित ने वनडे में 48.83 की औसत से 33 शतक और 62 अर्धशतक भी लगाए हैं.
एक बार फिर दिखेंगे रो-को
एजबेस्टन (बर्मिंघम) में खेले जाने वाले सीरीज के पहले वनडे मैच में विराट कोहली भी जुड़ेंगे. कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में नहीं जुड़ पाए थे. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा.
जिम्बाब्वे के खिलाफ सैमसन को टीम से बाहर करने पर कैफ ने जताई हैरानी, जानें वैभव को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?
