9
शेयर बाज़ार आज: सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी शेयर बाजार में तेजी दिखी. आज मार्केट खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे. मंगलवार को सेंसेक्स की ओपनिंग उछाल के साथ 78,461.16 के लेवल पर हुई. वहीं, निफ्टी भी हरे निशान में खुला और 24,464.45 की शुरुआत के साथ कारोबार करते हुए दिखा. अब आइए जानते हैं कि अभी सेंसेक्स और निफ्टी की क्या चाल है और इसके साथ ही जानेंगे कि किन शेयरों में तेजी और किसमें गिरावट देखी गई है.
सेंसेक्स में 80 अंकों से अधिक की तेजी
सबसे पहले हम 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की बात करते हैं. यह 9 बजकर 23 मिनट पर हरे निशान में 0.10 फीसदी के साथ कारोबार करते हुए दिखा. यह 80.91 अंकों की तेजी के साथ 78,365.98 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसकी आज की ओपनिंग 78,461.16 की रही और इसका पिछले कारोबारी सत्र में बंद हरे निशान में 78,285.07 के लेवल पर रहा.

इंफोसिस समेत इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 18 शेयरों में 9 बजकर 23 मिनट पर तेजी दिखी. इनमें उछाल की एक रफ्तार दर्ज की गई. इनमें सबसे अधिक तेजी इंफोसिस में दिखी. इसके शेयर हरे निशान में 1.88 फीसदी उछाल के साथ 1061.95 के लेवल पर कारोबार कर रहे थे.
वहीं, टाइटन में 1.57 फीसदी की तेजी, एचसीएल टेक में 1.23 फीसदी की तेजी, एसबीआई में 1.01 फीसदी की तेजी, टीसीएस में 0.96 प्रतिशत का उछाल और इटरनल में 0.95 प्रतिशत की तेजी दिखी. इनके अलावा टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और पावरग्रिड समेत अन्य शेयरों में भी तेजी दिखी.
ट्रेंट समेत इन शेयरों में गिरावट
अब बात सेंसेक्स की गिरावट वाली शेयरों की करेंगे. सेंसेक्स के कुल 12 शेयरों में गिरावट दिखी है. इनमें सबसे अधिक गिरावट ट्रेंट में दिखी. यह लाल निशान में 8.90 फीसदी की गिरावट के साथ 3046 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.
इसके अलावा इंडिगो में 0.92 फीसदी की गिरावट, एल एंड टी में 0.69 प्रतिशत की गिरावट, टाटा स्टील में 0.68 फीसदी की गिरावट, एशियन पेंट्स में 0.44 फीसदी की गिरावट और आईटीसी में 0.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी 24440 के पार
अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करेंगे. इसमें आज 0.07 फीसदी यानी कि 16.45 अंकों की तेजी दिखी. यह करीब 9 बजकर 23 मिनट पर हरे निशान में 24,446.80 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके कुल 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 20 में गिरावट दर्ज की गई. वहीं एक अपरिवर्तित रहा. निफ्टी की आज की ओपनिंग 24,464.45 पर हुई.
सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?
सोमवार 6 जुलाई को शेयर बाजारों में तेजी जारी रही, जिसमें सेंसेक्स 521 अंक बढ़कर दो महीने से अधिक के हाई लेवल पर पहुंच गया. यह तेजी ब्लू-चिप बैंक और तेल कंपनियों के शेयरों में खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण दिखी थी.
सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 521.16 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 78,285.07 के स्तर पर बंद हुआ, जो 22 अप्रैल के बाद से नहीं देखा गया था. दिन के दौरान, यह 634.15 अंक या 0.81 प्रतिशत बढ़कर 78,398.06 पर पहुंच गया था.
वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 159.50 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़कर 24,430.35 पर बंद हुआ, जो 21 अप्रैल के बाद का हाई लेवल पर बंद का स्तर रहा.
चार दिनों में 1800 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में 2.30% की बढ़त; बाजार की मजबूती के ये हैं वजह
