11
Israel Attack on Iran : इजराइल ने ईरान पर एक बार फिर हमला कर दिया है. तेहरान में तीन विस्फोट की आवाज सुनाई दी गई है और राजधानी के आसमान में धुएं का गुबार भी देखा गया है.
ईरान पर इजराइल का हमला: इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी शुरू कर दिया है. इजराइल की तरफ से किया गया यह बड़े पैमाने पर है और इसकी पुष्टि उसने खुद की है. IDF ने लोगों से अपने घर में रहने की अपील की है और इजराइल के हमले के बाद वहां पर सायरन बचने शुरू हो गए हैं. साथ ही अब इजराइल पर भी जवाब कार्रवाई का भी खतरा बना हुआ है ऐसे में उसने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिया है.
एयरस्पेस कराया गया पूरी तरह खाली
इजराइल ने अपने देश में स्पेशल इमरजेंसी घोषित कर दी है. इसके अलावा ईरान ने अपना एयरस्पेस पूरी तरह से खाली कर दिया है और अब देखना होगा कि ईरान इस पर जवाबी कार्रवाई कब करता है. इजराइल ने अपने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि ईरान की मिसाइल हमलों से उन्हें बचाया जा सके. पिछली बार ईरानी मिसाइलों ने दुनिया के सबसे मजबूत सुरक्षा करने वाले आइरन डोम को तोड़ दिया था.
वहीं, ईरानी मीडिया के अनुसार तेहरान में कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. राजधानी के मध्य हिस्से में 3 विस्फोट की आवाज सुनाई दी गई है. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर न तो हमले की पुष्टि की है और न ही जान-माल की कोई हानि का जिक्र किया है.
इजरायल का हमला.. तेहरान में धमाके, ईरान लेगा इजरायल से बदला !इजरायल के रक्षा मंत्री ने हमले की जानकारी दी#IranRevoIution2026 #ईरानमासकेयर #इज़राइल #ईरान #आज की ताजा खबर #तेहरान #लाइवटाइम्स pic.twitter.com/kEb2f6yO6U
– लाइव टाइम्स (@livetimes_news) 28 फ़रवरी 2026
तुरंत किए जाएंगे बदलाव
ईरान पर हमला करने के बाद इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया कि हालात का अंदाज़ा लगाने के बाद यह तय किया गया कि आज (शनिवार) सुबह 08:00 बजे, होम फ्रंट कमांड गाइडलाइंस में तुरंत बदलाव किए जाएंगे. बदलावों के तहत देश के सभी इलाकों को फुल एक्टिविटी से एसेंशियल एक्टिविटी में बदलने का फैसला किया गया. साथ ही जरूरी सेक्टर को छोड़कर, पढ़ाई-लिखाई, जमावड़े और काम की जगहों पर रोक लगाई जाएगी. लोगों को ऑफिशियल होम फ्रंट कमांड चैनल पर पब्लिश गाइडलाइंस को मानना होगा. पूरी गाइडलाइंस नेशनल इमरजेंसी पोर्टल और होम फ्रंट कमांड ऐप पर अपडेट की जाएंगी.
