Home Lifestyle इस सीजन इन 6 Anarkali Suit के साथ महफिल लूटने की करें तैयारी

इस सीजन इन 6 Anarkali Suit के साथ महफिल लूटने की करें तैयारी

by Live India
इस सीजन इन 6 Anarkali Suit के साथ महफिल लूटने की करें तैयारी

Anarkali Suit Designs: अगर आप भी पार्टी और वेडिंग फंक्शन में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट डिजाइन के अनारकली सूटों पर एक नज़र डाल लें.

09 अप्रैल, 2026

शादी का फंक्शन हो या ऑफिस की कोई खास पार्टी, जब बात स्टाइल और कंफर्ट की आती है, तो अनारकली सूटों से बेहतर कुछ नहीं होता. अनारकली का घेरा ना सिर्फ आपको एक रॉयल लुक देता है, बल्कि इसे पहनकर घंटों तक घूमना-फिरना भी काफी आसान हो जाता है. वैसे भी फैशन की दुनिया में पुराने क्लासिक लुक्स की वापसी हो चुकी है, लेकिन एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ. ऐसे में अगर आप भी अपनी बोरिंग अलमारी को नया लुक देना चाहती हैं, तो पेश हैं अनारकली सूटों के 6 बेहतरीन ऑप्शन्स जो आपको देंगे परफेक्ट सेलिब्रिटी वाला लुक.

फ्लोरल ऑर्गेन्ज़ा अनारकली

इन दिनों ऑर्गेन्ज़ा फैब्रिक काफी ज्यादा ट्रेंड में है. बड़े-बड़े फूलों के प्रिंट वाले ऑर्गेन्ज़ा अनारकली सूट्स ना सिर्फ लाइटवेट होते हैं, बल्कि देखने में बहुत प्रीमियम लुक भी देते हैं. इस तरह के सूटों को आप डे-इवेंट्स या समर वेडिंग्स में पहन सकती हैं. एक छोटी सी बिंदी और खुले बालों के साथ ये लुक आपको एकदम रिफ्रेशिंग दिखाएगा.

जैकेट स्टाइल अनारकली

अगर आप दुपट्टे के झंझट से बचना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल अनारकली आपके लिए बेस्ट है. इसमें प्लेन अनारकली के ऊपर एक हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली लॉन्ग जैकेट होती है. ये स्टाइल उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं. इसे आप ऑक्सीडाइज्ड जूलरी के साथ ऐसे सूट्स को पेयर कर सकती हैं.

फ्लोर लेंथ गाउन लुक

आजकल लड़कियां अनारकली को सूट की जगह गाउन की तरह पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं. इस तरह का फ्लोर लेंथ अनारकली आपको लंबी और स्लिम दिखने में मदद करता है. किसी भी नाइट फंक्शन के लिए डार्क शेड्स जैसे एमराल्ड ग्रीन या वाइन रेड कलर में ये सूट और शानदार लगते हैं.

चिकनकारी अनारकली

लखनऊ की फेमस चिकनकारी का जादू कभी पुराना नहीं होता. पेस्टल कलर्स जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू में चिकनकारी अनारकली सूट बहुत सोबर और एलिगेंट लगते हैं. अगर आप कंफर्ट को सबसे ऊपर रखती हैं, तो कॉटन चिकनकारी आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है.

बेल्टेड अनारकली

अपनी कमर को फ्लॉन्ट करने और सूट को थोड़ा कंटेंपरेरी लुक देने के लिए आप कमर पर एक सुंदर एम्ब्रॉयडरी वाली बेल्ट लगा सकती हैं. ये स्टाइल ना सिर्फ आपको एक नया शेप देता है, बल्कि दुपट्टे को संभालने में भी मदद करता है. इसे सिंच्ड वेस्ट लुक भी कहा जाता है जो आजकल सेलिब्रिटीज़ की पहली पसंद बना हुआ है.

गोटा पट्टी अनारकली

अगर बात किसी करीबी की शादी की हो, तो थोड़ा हैवी लुक तो बनता है. हैवी घेरे वाले अनारकली सूट जिस पर गोटा पट्टी का बारीक काम हो, वो आपको एक परफेक्ट एथनिक लुक देता है. इसके साथ हैवी झुमके पहनेंगी तो, सबकी नजरें आप पर ही टिकी रहेंगी.

यह भी पढ़ेंः Summers में ट्राई करें ये Cute Trendy Top, कैजुअल आउटिंग से लेकर डेट तक, हमेशा दिखेंगी Aesthetic

Related Articles