Home Lifestyle इस Winter Season वॉर्डरोब में एड करें 6 Woolen कुर्ता सेट्स

इस Winter Season वॉर्डरोब में एड करें 6 Woolen कुर्ता सेट्स

by Live India
इस Winter Season वॉर्डरोब में एड करें 6 Woolen कुर्ता सेट्स

Woolen Kurta Set: क्या आपको भी लगता है सर्दी में फैशन करना और स्टाइलिश दिखना मुश्किल है, तो ये 6 ट्रेंडी वुलन कुर्ता सेट्स ट्राई करें. आपको विंटर सीज़न में भी परफेक्ट लुक मिलेगा.

16 जनवरी, 2026

ऊनी कुर्ता सेट: जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे वॉर्डरोब में स्टाइल और कंफर्ट का तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है. अक्सर हमें लगता है कि ठंड से बचने के लिए भारी स्वेटर या जैकेट पहननी पड़ेगी, जिससे हमारा एथनिक लुक बिगड़ जाएगा. मगर अब फैशन की दुनिया बदल चुकी है. इस विंटर सीजन में वुलन कुर्ता सेट्स का जबरदस्त ट्रेंड दिख रहा है. ये सूट ना सिर्फ आपको कड़ाके की ठंड में गर्माहट देते हैं, बल्कि ऑफिस से लेकर पार्टीज में भी ग्रेसफुल लुक देते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस विंटर सीज़न अपने देसी लुक के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं, तो आपके लिए 6 बेहतरीन वुलन कुर्ता सेट्स के ऑप्शंस लाए हैं. ये आपको स्टाइल और कंफर्ट दोनों देंगे.

वेलवेट

आजकल वेलवेट सूट काफी ट्रेंड कर रहा है. ये कुर्ता सेट्स थोड़े शाइनी लुक में आते हैं, जो रात के फंक्शन के लिए परफेक्ट रहते हैं. नेक और स्लीव्स पर बारीक एम्ब्रॉयडरी इन सूटों को क्लासी बनाती है. इसके साथ वुलन स्टोल कैरी करेंगी तो, आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे.

पश्मीना

पश्मीना का नाम सुनते ही जेहन में सॉफ्टनेस और रॉयल्टी का अहसास होता है. पश्मीना वुलन कुर्ता सेट्स में फ्लोरल और कश्मीरी आरी वर्क वाले प्रिंट्स काफी डिमांड में रहते हैं. ये फैब्रिक इतना लाइट होता है कि आपको हैवी नहीं होता. यानी इसकी गर्माहट आपको स्वेटर की कमी महसूस नहीं होने देगी.

कश्मीरी

अगर आपको ट्रेडिशनल कढ़ाई पसंद है, तो कश्मीरी आरी वर्क वाला वुलन कुर्ता सेट आपकी पहली पसंद होनी चाहिए. डार्क कलर्स पर रंग-बिरंगे धागों का काम बहुत ही खूबसूरत लगता है. ये न सिर्फ आपको गरम रखता है बल्कि स्टाइलिश भी दिखाता है.

को- ऑर्ड सेट्स

अगर आप कुर्ता सेट से थोड़ा हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो वुलन को-ऑर्ड सेट्स बेस्ट हैं. इसमें कुर्ते के साथ मैचिंग वुलन पैंट्स आती हैं. ये स्टाइल वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट है. यानी अगर आप ऑफिस में एक फॉर्मल और स्मार्ट लुक चाहती हैं, तो इन्हें ट्राई कर सकती हैं.

जैक्वार्ड सूट

जैक्वार्ड फैब्रिक का अपना एक अलग ग्रेस होता है. इस विंटर में जैक्वार्ड पैटर्न वाले वुलन कुर्ता सेट्स अपनी खास बुनावट की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं. ये सेट्स अक्सर सेल्फ-डिजाइन में होते हैं, जो इन्हें सोबर और एलीगेंट बनाते हैं. इसे आप डेली वियर या कैजुअल आउटिंग के लिए भी ले सकती हैं.

एम्ब्रॉयडर्ड सूट

स्ट्रेट कट कुर्ता कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. विंटर वियर में एम्ब्रॉयडर्ड वुलन स्ट्रेट कुर्ता और पैंट का सेट हर बॉडी टाइप पर सूट करता है. इस तरह के कुर्ता सेट को आप मोजड़ी या जूती के साथ पेयर करके विंटर फैशन लुक क्रिएट कर सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः शादी हो या ऑफिस, Yami Gautam का कम्फर्टेबल देसी स्टाइल है हर लड़की की पहली पसंद, देखें उनके 6 शानदार लुक्स

Related Articles