Home Latest News & Updates ईरान से जारी जंग के बीच ट्रंप ने दिया संदेश

ईरान से जारी जंग के बीच ट्रंप ने दिया संदेश

by Live India
Middle East War Donald Trump

Middle East War : ईरान से जारी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि नए अधिक समझदार लोगों से चर्चा चल रही है और इस दौरान बातचीत में काफी प्रगति भी हुई है.

मध्य पूर्व युद्ध: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जारी जंग के बीच एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान में सैन्य अभियान को समाप्त करने के लिए अमेरिका नए और अधिक समझदार के साथ गंभीर चर्चा कर रहा है. साथ ही इस बातचीत में काफी प्रगति हुई है, लेकिन अगर जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है तो ईरान में अपने इस ‘सुहाने प्रवास’ का समापन जल्द ही समझ लें. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसकी पूरी संभावना है कि समझौता हो जाएगा.

उनके सभी बिजली संयंत्रों को उड़ा देंगे : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद बीते एक महीने से जारी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. उन्होंने स्पष्टता के साथ कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोला जाता है तो उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को बम से उड़ाकर पूरी तरह नष्ट कर देंगे. ट्रंप ने कहा कि हमने अभी तक जानबूझकर हाथ नहीं लगाया है. यह हमारे उन अनेक सैनिकों और अन्य लोगों की मौत का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 वर्षों के आंतक के राज के दौरान बेरहमी से मारा और कत्ल किया है.

खर्ग द्वीप पर कब्जा करेगा US?

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के प्रमुख तेल क्षेत्र खर्ग द्वीप को जब चाहें तब अपने कब्जे में ले सकते हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि हो सकता है कि खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लें और हो सकता है कि हम इसको छोड़ दें. उन्होंने यह भी कहा कि इसका मतलब है कि हमें कुछ देर के लिए वहां पर रहना पड़ेगा. दूसरी तरफ जब अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछा गया कि ईरान ने सेना का एक मजबूत ढांचा खड़ा किया है, इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई रक्षा व्यवस्था है और हम उसको आसानी से अपन कब्जे में ले सकते हैं.

जानें क्या बोले कीर स्टार्मर

इसी बीच मध्य पूर्व में जारी जंग को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ऐसे फ़ैसले लूंगा जो देश के हित में हों. इसीलिए हम मध्य-पूर्व के झगड़े में नहीं फंस रहे हैं और हम आपके जीवन-स्तर की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जहां विपक्षी पार्टियों ने समुदायों को बांटकर जवाब दिया है, वहीं हम उम्मीद और गर्व के साथ जवाब देते हैं. साथ ही अपने समुदायों पर गर्व और एक ऐसे देश की उम्मीद जो हमारे बच्चों के लिए बेहतर हो. हम इसी के लिए लड़ रहे हैं.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles