Home Latest News & Updates ईशान और सूर्या ने ICC Rankings में मारी लंबी छलांग

ईशान और सूर्या ने ICC Rankings में मारी लंबी छलांग

by Live India
ICC Rankings Abhishek Sharma Suryakumar Yadav Ishan Kishan

ICC Rankings: भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. इनमें मुख्य रूप से सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने फैंस को हैरान कर दिया है.

आईसीसी रैंकिंग: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) रैंकिंग में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर विराजमान हैं, लेकिन उन्हें रेटिंग में नुकसान हुआ है. इस बीच रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखा गया. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार लंबी छलांग लगाई है. साथ ही ईरान किशन ने मैदान पर कदम रखते ही कमाल कर दिया. वे अब सीधे टॉप 35 में आ गए हैं.

अभिषेक की रेटिंग में आया बदलाव

आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले रैंकिंग ने हिलाकर रख दिया है. अभिषेक शर्मा ने फर्स्ट रैंकिंग का ताज अपने पास रखा है लेकिन उनकी रेटिंग में नुकसान हुआ है. पिछले सप्ताह 929 थी और अब नई रैंकिंग में 917 रेटिंग हो गई है. हालांकि, इसके बाद भी उन्हें टक्कर देने वाला कोई नहीं है. वहीं, 834 रेटिंग के साथ फिल साल्ट दूसरे नंबर पर है. इसी बीच रैंकिंग को देखने पर पता चलता है कि पहले और दूसरे नंबर पर खिलाड़ियों के बीच रेटिंग काफी है. इसके अलावा अब यह तय हो गया है कि अभिषेक शर्मा पहली रैंकिंग के साथ विश्व कप में एंट्री करने जा रहे हैं और भारतीय टीम को उनसे उम्मीद है कि वह शानदार प्रदर्शन करके दिखाएंगे.

तिलक वर्मा को हुआ रैंकिंग में नुकसान

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा काफी लंबे समय से तीसरे स्थान पर विराजमान हैं, लेकिन इस बार उनकी रेटिंग में कम होने की वजह से चौथे स्थान पर आ गए हैं. तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज नहीं खेल पाए थे और इसका उन्हें भारी नुकसान हुआ. अब उम्मीद की जा रही है कि टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो एक बार फिर रैंकिंग में चौथे से तीसरे स्थान पर आ जाएंगे.

सूर्या को हुआ काफी फायदा

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का फार्म जारी है और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कई शानदार पारियां खेली थीं. यही वजह है कि है कि आईसीसी रैंकिंग में छठें स्थान पर पहुंच गए हैं. साथ ही उनकी रेटिंग बढ़कर 728 हो गई है. एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची से भी बाहर हो गए थे लेकिन उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि वह टी-20 मैचों में एक किंग की भूमिका में रहते हैं. साथ ही वह जल्द ही टॉप-5 की सूची में भी आ सकते हैं क्योंकि उनके रेटिंग प्वाइंट शानदार हैं.

ईशान ने मारी 32 रैंकिंग की छलांग

ईशान किशन ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलकर फैंस को चौंका दिया और अब उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में कमाल की छलांग लगाई है. उन्होंने इस बार 32 स्थानों की छलांग लगाई है और अब वह 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं. साथ ही उनकी रेटिंग भी 584 हो गई है और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में शतकीय पारी खेली थी. अब इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में देखने को मिला है. भारतीय टीम से काफी लंबे समय तक बाहर रहने के बाद जब उनकी एंट्री हुई तो उन्होंने गर्दा उड़ा दिया.

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : कौन-सी 4 टीमें होंगी सेमी-फाइनल में शामिल, पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने खोला राज

Related Articles