Home Latest News & Updates ओडिशा में पिता ने बेटे को 1 लाख में बेचा

ओडिशा में पिता ने बेटे को 1 लाख में बेचा

by Live India
Father Sold Kid

Father Sold Son: ओडिशा में एक पिता ने अपने ढाई साल के बच्चे को एक लाख रुपए में बेच दिया था. पुलिस ने फिलहाल बच्चे को बचा लिया है.

15 फरवरी, 2026

ओडिशा से एक पापी पिता की शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. पिता ने अपने मासूम बच्चे को एक लाख रुपए में बेच दिया था. यह खबर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई, जिसमें पिता बच्चे का सौदा कर रहा था. फिलहाल बच्चे को बचा लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा पुलिस ने ढाई साल के एक बच्चे को बचाया है, जिसे कथित तौर पर उसके पिता ने एक आदमी को 1 लाख रुपये में बेच दिया था. बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों को हिरासत में ले लिया गया है.

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा बच्चा

यह घटना नीलगिरी नोटिफाइड एरिया काउंसिल इलाके के बारीसाही गांव में हुई. पुलिस को जानकारी तब मिली जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर पिता खरीदार से बच्चे का मोलभाव करते दिख रहा था. इसके बाद एक लोकल एक्टिविस्ट ने नीलगिरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. नीलगिरी सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर प्रमोद कुमार मलिक ने कहा, “बच्चे को चिमिनीभाटी इलाके से बचाया गया और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया गया. आगे की जांच चल रही है.”

पिता और खरीदार गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने पिता की पहचान राकेश कुमार बेहेरा उर्फ ​​कुआ के रूप में की है, जो एक राजमिस्त्री है. पिता को बच्चे पर पहली किस्त के तौर पर 50,000 रुपये मिले थे. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस खरीद में किसी प्रकार का कोई नेटवर्क भी शामिल है या नहीं.

पिता ने की थी दो शादियां

पिता ने दावा किया कि पैसे की तंगी की वजह से यह कदम उठाया गया. उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा, “हमारे चार बच्चे हैं और उन्हें पालने में हमें मुश्किल हो रही है. एक जान-पहचान वाले ने खरीदार का इंतज़ाम किया और मैंने बच्चा उन्हें सौंप दिया.” पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेहेरा ने दो शादियां की थीं और जिस बच्चे को कथित तौर पर बेचा गया था, वह उसकी दूसरी पत्नी से पैदा हुआ था, जो उससे अलग रह रही थी. हैरानी की बात है कि पिता अपने बच्चे का सौदा कैसे कर सकता है, हालांकि पुलिस ने समय रहते बच्चे को बचा लिया.

समाचार स्रोत: पीटीआई

यह भी पढ़ें- अमेरिका में 22 साल के भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की मौत, लापता होने के 6 दिन बाद मिला शव

Related Articles