Home Delhi केजरीवाल की रिहाई को CBI की चुनौती

केजरीवाल की रिहाई को CBI की चुनौती

by Live India
केजरीवाल की रिहाई को CBI की चुनौती

17

Liquor Policy Case: शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और अन्य को आरोप मुक्त करने के विशेष अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए CBI ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील दायर की है.

27 फ़रवरी 2026

शराब नीति मामला: शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और अन्य को आरोप मुक्त करने के विशेष अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए CBI ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील दायर की है. संघीय एजेंसी ने कई बिंदुओं को चिह्नित किया है जिसे विशेष अदालत द्वारा आरोप तय करने के स्तर पर नजरअंदाज कर दिया गया था और उस पर विचार नहीं किया गया था. विशेष अदालत ने शुक्रवार को केजरीवाल, सिसौदिया और 21 अन्य को शराब-नीति मामले में उनके खिलाफ सीबीआई आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार करते हुए आरोप मुक्त कर दिया. मामले में क्लीन चिट दिए गए 21 लोगों में तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के कविता भी शामिल हैं.

अदालत ने माना- कोई सबूत नहीं

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने जांच में खामियों के लिए सीबीआई को फटकार लगाई और कहा कि केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है और प्रथम दृष्टया सिसौदिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई मामला नहीं है.कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं. शराब नीति घोटाले मामले में उनके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं मिले हैं. अपने फैसले में कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि केवल दावे करने से काम नहीं चलने वाला है. कोर्ट किसी आरोप पर तभी भरोसा कर सकता है जब उस मामले में पुख्ता सबूत मौजूद हों. कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच एजेंसी की तरफ से पेश किए गए सबूत में दम नहीं हैं और अपर्याप्त हैं. बताया जा रहा है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी विभाग में कमीश्नर कुलदीप सिंह को बरी किया और उसके बाद मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने रिहा करने का फैसला दिया. इसके बाद अदालत की तरफ अरविंद केजरीवाल को भी बरी करने का आदेश दिया गया.

ईमानदार केजरीवाल को किया बदनाम

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज़ पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी करने को लेकर AAP MP संजय सिंह ने कहा कि यह एक बड़ा फ़ैसला है, जिससे साबित हो गया है कि देश PM मोदी के हाथों में है, जो एक साज़िश करने वाले और तानाशाह हैं. मोदी और अमित शाह ने एक ईमानदार आदमी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी बदनाम किया है. उन्होंने आगे कहा कि हम CBI से कैश, सोना या किसी भी चीज़ का सबूत दिखाने के लिए कहते रहे, लेकिन उनके पास कुछ नहीं था. यह मोदी और अमित शाह के आदेश पर दर्ज किया गया एक बेबुनियाद केस था. PM मोदी को देश और अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ेंः ‘केजरीवाल को जेल भेजा और बहुत तकलीफ दी…’ पत्नी सुनीता ने किया दर्द बयां; जानें क्या बोले AAP लीडर्स

Related Articles