Home Latest News & Updates केरल में कांग्रेस की आंधी

केरल में कांग्रेस की आंधी

by Live India
Keralam Election Result Live (1)

Keralam Election Result Live: केरल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें वोटों की गिनती पर हैं. केरल में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है. हर मिनट पर रुझान बदल रहे हैं.

4 मई, 2026

केरल के रुझानों में कांग्रेस की आंधी चल रही है. कांग्रेस 58 सीटों पर आगे चल रही है. CPI(M) 31 सीटों पर आगे है, IUML 22 सीटों पर और CPI 10 सीटों पर आगे चल रही है.

चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के अनुसार, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे चल रहे हैं, जहाँ कांग्रेस उम्मीदवार वी.पी. अब्दुल राशिद 1090 वोटों से आगे चल रहे हैं.

केरल के अलायंस और पार्टियों की संख्या (2026 के आसपास)

अलायंस (Alliance) पार्टियों की संख्या मुख्य पार्टियां
एलडीएफ लगभग 10 पार्टियां सीपीआई (एम), सीपीआई, केरल कांग्रेस (एम), राजद +
यूडीएफ लगभग 8 पार्टियां कांग्रेस, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), आरएसपी+
एनडीए लगभग 4 पार्टियां बीजेपी, बीडीजेएस, केरल कांग्रेस, ट्वेंटी20+

केरल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें वोटों की गिनती पर हैं. सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई है. केरल में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल, 2026 को पूरे हो गए थे. इसके बाद जारी एग्जिट पोल के नतीजों में केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को भारी जीत मिलती दिख रही है. हालांकि, केरल में सत्ताधारी लेफ्ट पार्टियों का गठबंधन चुनावों में कड़ी टक्कर देता दिख रहा है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी लेफ्ट शासित राज्य में अपना असर बढ़ाने में पूरी तरह लगी हुई दिख रही है.

समाचार स्रोत: ईसीआई

Related Articles