Home Latest News & Updates कोहली ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे खतरनाक बल्लेबाज

कोहली ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे खतरनाक बल्लेबाज

by Live India
Virat Kohli calls Chris Gayle best T20 player

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत होने वाली है और इस दौरान विस्फोटक बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलेगा. इसी बीच विराट कोहली ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने टी-20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के बारे में बताया है.

आईपीएल 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक खिलाड़ी का खुलासा किया है. खास बात यह रही कि उनकी इस लिस्ट में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा का नाम नहीं है. रन मशीन ने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल को टी-20 को सबसे शानदार खिलाड़ी बताया.

रोहित की जगह गेल को दी तरजीह

RCB ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें विराट कोहली ‘दिस और दैट’ गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्हें टी-20 फॉर्मेट में सबसे ताकतवर खिलाड़ियों में से एक को चुनना था. इस दौरान उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट को सुनील नरेन से बेहतर ओपनर बल्लेबाज माना. इसके बाद गिलक्रिस्ट और ट्रैविस हेड के बीच तुलना हुई, जिसमें कोहली ने ट्रेविस को चुना. आखिर में मुकाबला रोहित शर्मा और क्रिस गेल के बीच में रह जाता है. जहां पर कोहली ने थोड़ा सोचने के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल को सर्वश्रेष्ठ टी-20 ओपनर बताया.

ऐसा है रोहित और गेल का करियर

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में क्रिस गेल ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 455 पारियों में 14,562 बनाए हैं. इसके अलावा उनका आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन रहा है. गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले हैं जिसमें 4965 रन बनाए हैं और इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया है. उन्होंने साल 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं, रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 159 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4231 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 272 मैच खेले हैं जिसमें 7046 रन बनाए हैं.

IPL 2026 में खेलेंगे कोहली

पिछले सीजन की विनर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली शुरुआत से जुड़े रहे हैं. इस बार टीम डिफेंडिंग के रूप में मैदान में उतरेगी और ट्रॉफी का बचाव करने के लिए अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. इसी बीच RCB के साथ विराट कोहली भी जुड़ गए हैं और उनसे उम्मीद है कि बीते कुछ सीजन की तरह वह शानदार क्रिकेट खेलेंगे. विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो IPL की शुरुआत से ही जिस टीम के साथ जुड़े और आज भी उसके साथ ही खेल रहे हैं.

Related Articles