Home Latest News & Updates कौन-सी 4 टीमें होंगी सेमी-फाइनल में शामिल

कौन-सी 4 टीमें होंगी सेमी-फाइनल में शामिल

by Live India
T20 World Cup 2026 Michael Vaughan

T20 World Cup : भारतीय टीम इस बार इतिहास रचने के लिए मैदान पर उतरेगी. भारत इस ट्रॉफी को जीत जाता है तो ऐसा पहली बार होगा कि जब कोई टीम तीसरी बार खिताब जीतेगा.

टी20 वर्ल्ड कप: आईसीसी टी-20 विश्व कप का आगाज 7 फरवरी को होने वाला है और इस टूर्नामेंट में 20 टीमें शामिल होने जा रही हैं. श्रीलंका की तरफ से स्क्वाड का एलान करने के साथ ही सभी टीमों का एलान हो गया है. वहीं, टी-20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड का एलान करने वाली भारतीय टीम सबसे पहली थी. टीम इंडिया ने 20 दिसंबर को ही 15 सदस्य वाले स्क्वाड का एलान कर दिया था. अब जब टी-20 विश्व कप 2026 के लिए सभी टीमों की घोषणा हो चुकी है. इसी कड़ी में सभी फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि इस बार कौन-कौन सी टीम सेमीफाइनल तक पहुंचेंगी और इसमें क्या भारतीय टीम भी शामिल होंगी. इस सवाल का जवाब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने दिया है.

माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी

आपको बताते चलें कि सभी क्वालीफाई टीम को 4 चार ग्रुप में बांटा गया है और ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली आठ टीमों को सुपर-8 में जगह दी जाएगी. इसके बाद सुपर-8 में से टॉप 4 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी और इसी कड़ी में दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन टी-20 विश्व कप को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने उन चार संभावित टीमों के नाम बताए हैं जो सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. उनकी लिस्ट में भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. इसके अलावा वॉन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि ये वे टीम हैं जो सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.

इतिहास रचने उतरेगी भारतीय टीम

वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि जो टीम खिताब की मेजबानी करती है वह कभी ट्रॉफी नहीं उठाती है और भारत को इसी परंपरा को बदलना है. साथ ही अभी तक किसी देश ने दो से ज्यादा बार खिताब नहीं जीता है और अगर भारतीय टीम इस ट्रॉफी को जीत जाती है तो वह विश्व की इकलौती टीम होगी जिसके पास टी-20 के तीन खिताब होंगे. अभी तक भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ही हैं जिन्होंने दो बार इस खिताब को जीता है.

बता दें कि ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ करेगी. इसके पांच दिन बाद दिल्ली के अरुण जेठली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलेगी. पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा मुकाबले खेलने के लिए भारतीय टीम श्रीलंका जाएगी. हालांकि, अभी पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार किया है और संशय बना हुआ है कि मुकाबला खेला जाएगा या नहीं.

समाचार स्रोत- प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया

Related Articles