Home News क्या पाक के प्रयास से खत्म होगा युद्ध?

क्या पाक के प्रयास से खत्म होगा युद्ध?

by Live India
क्या पाक के प्रयास से खत्म होगा युद्ध?

Middle East Tension : मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरानी राजदूत ने एक राहत भरी खबर दी है. उनका कहना है कि पाकिस्तान के नेतृत्व में चल रही शांति की कोशिशें एक खास मोड़ पर पहुंच रही हैं.

मध्य पूर्व तनाव: ईरान और अमेरिकी-इजरायल के बीच जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में आग लगी हुई है. चौतरफा मिसाइल और बम के धमाके से धुआं-धुआं हो गया है और अब इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है जिसके कारण दुनिया की जरूरत की 20 फीसदी गैस और पेट्रोल सप्लाई में बाधा आ रही है. ऐसे में अब आम लोग आशा कर रहे हैं कि यह युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो जाए. इसी बीच इस्लामाबाद में स्थित ईरानी दूत रजा अमीरी मोकदम ने मंगलवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायल युद्ध को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान के नेतृत्व में चल रही शांति की कोशिशें एक खास मोड़ पर पहुंच रही हैं.

पाकिस्तान ने किया सकारात्मक प्रयास

ईरानी राजदूत मोकदम का कहना है कि इस्लामाबाद लगातार युद्धविराम का इंतजार करके और उसके बाद विस्तृत बातचीत करके अमेरिका-ईरान संघर्ष को खत्म करने के लिए कोशिश कर रहा है. वहीं, मोकदम ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि युद्ध को रोकने के लिए सद्भावना और मध्यस्थता के जरिए पाकिस्तान के ‘सकारात्मक प्रयास’ एक अहम और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच रहे हैं. इसके अलावा समाचार एजेंसी IRNA को दिए अपने इंटरव्यू में मोकदम ने कहा कि युद्ध को पूरी तरह से रोकना और दोबारा हमले न करने की गारंटी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. राजदूत ने कहा कि ईरान ने हमेशा कूटनीति को प्राथमिकता दी है. साथ ही इस बातचीत के बाद एक परमानेंट समाधान निकलना चाहिए और कोई युद्ध नहीं होना चाहिए.

कूटनीति से होना चाहिए मुद्दों का समाधान

मोकदम ने यह भी चेतावनी दे दी है कि जिन प्रस्तावों में भरोसेमंद गारंटी नहीं होगी, वे संघर्ष की असली वजहों को हल करने में नाकाम रहेंगे. मोकदम ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान हमेशा से किसी भी मुद्दे को कूटनीति के माध्यम से समाधान निकालने पर विश्वास करता है. साथ ही शांति का कोई भी सार्थक प्रयास संघर्ष को कुछ समय के लिए बंद करना नहीं होना चाहिए, बल्कि हमेशा के लिए खत्म होना चाहिए.

ईरान के रेलवे ब्रिज पर हमला

अमेरिकी और इजरायल लगातार ईरान कहर बरपा रहा है. ईरान को दिए अल्टीमेटम से पहले दोनों देशों ने ईरान के रेलवे ब्रिज को निशाना बनाकर उड़ा दिया है. मध्य ईरान के कशार शहर में स्थित याह्माआबाद रेलवे पुल को निशाना बनाया गया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं, ईरान ने भी जुबैल में सऊदी अरब के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया है और तेहरान में भी जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles