Home Latest News & Updates क्यों गिरी RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर गाज?

क्यों गिरी RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर गाज?

by Live India
RCB Head Coach Andy Flower Fined

IPL 2026: आरसीबी और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है. BCCI ने आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पर अभद्र व्यवहार को लेकर भारी जुर्माना लगाया है.

आईपीएल 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर के खिलाफ एक विवाद के बाद एक्शन लिया है. मामला यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आरसीबी के हेड कोच पर थर्ड अंपायर के साथ गाली-गलौज को लेकर जुर्माना लगाया है. उनके ऊपर आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान अभद्र व्यवहार की वजह से कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक का दोषी मानते हुए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

नियमों का उल्लंघन करने का लगाया आरोप

एंडी फ्लावर ने मैच के दौरान कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है और यह मामला मैच के बीच अभद्र व्यवहार से जुड़ा है. यह घटना आरसीबी की पारी के दौरान 17.2 ओवर में हुई, जब फ्लावर एक फैसले से नाखुश होते हुए थर्ड अंपायर के पास जाकर भड़क गए और इस दौरान तीखी बहस करते हुए भी नजर आए. मामला यह है कि अल्लाह गजनफर की गेंद पर क्रुणाल ने वाइड लॉन्ग की तरफ एक हवाई शॉट खेला. वहीं, बाउंड्री पर फिल्डिंग कर रहे नमन धीर ने कैच पकड़ लिया और इसी बीच उनका बैलेंस बिगड़ गया, जिसके बाद उन्होंने गेंद को तिलक वर्मा की तरफ उछाल दिया. हालांकि, कैच को तिलक नहीं पकड़ सके.

क्रुणाल ने नहीं लिया कोई रन

उस दौरान पहली नजर में लगा कि जब नमन कैच को पकड़ रहे थे उस दौरान उनका पैर बाउंड्री टच हो गया और सिक्स लग गया है. इस दौरान क्रुणाल को भी लगा कि गेंद छक्के की ओर जा रही है और यही वजह थी कि उन्होंने एक भी रन नहीं लिया. हालांकि, थर्ड अंपायर ने रिप्ले करके देखा और पाया कि नमन बाउंड्री के पार जब जा रहे थे उससे पहले ही उन्होंने गेंद को तिलक की तरफ फेंक दिया. फिर इस मुद्दे को लेकर आरसीबी के कोच फ्लावर तीसरे अंपायर से भिड़ गए. हालांकि, फ्लावर ने अपनी गलती को मान लिया और जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है.

क्या हुआ मैच का हाल?

भारी विवाद के बाद भी आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो विकेट से मैच में जीत दर्ज कर ली. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर स्कोरबोर्ड पर 166 रन लगा दिए. इस दौरान MI की तरफ से तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में 57 रनों की पारी खेली. साथ ही नमन ने 47 रनों का योगदान दिया.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles