Home News खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन

खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन

by Live India
खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन

Kashmir Shia Protest: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में आक्रोश है। कश्मीर घाटी में भी मुसलमान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

1 मार्च, 2026

ईरान की राजनीति में इस समय भूचाल आ गया है। इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान में 40 दिन के शोक की घोषणा की गई है। इस हमले से आक्रोशित लोग तेहरान में प्रदर्शन कर रहे हैं और इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारे लग रहे हैं. लेकिन अब यह प्रदर्शन भारत में हो रहे हैं। कश्मीर घाटी के कुलगाम, श्रीनगर में भी शिया मुसलमान अपने हाथ में खामेनेई की तस्वीर लिए सड़कों पर उतरे हैं।

इजरायल अमेरिका के खिलाफ नारे

सैकड़ों प्रदर्शनकारी, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, खामेनेई का पोस्टर लिए सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं। शिया मुसलमान “खामेनेई जिंदाबाद” और “अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद” जैसे नारे लगा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा शिया आबादी वाले इलाकों में प्रदर्शनकारी अलग-अलग जगहों पर सड़कों पर उतर आए। वहीं श्रीनगर में लोग रोते हुए खामेनेई की मौत पर मार्च निकाल रहे हैं.

कश्मीर में इन विरोध प्रदर्शनों के पीछे गहरे धार्मिक और राजनीतिक कारण हैं। अयातुल्ला अली खामेनेई को कश्मीर में एक इस्लामी क्रांतिकारी और फिलिस्तीन समर्थक नेता के तौर पर देखा जाता है। ईरान ने लंबे समय से कश्मीर मुद्दे का समर्थन किया है. वह शिया समुदाय और ईरान समर्थक ग्रुप्स के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। उन्हें इस्लामी एकता और शिया मुस्लिम समुदाय का प्रतीक माना जाता है।

ईरान पर विरोध श्रीनगर

उमर अब्दुल्ला ने की शांति की अपील

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शांति की अपील की। अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार ईरान में मौजूद J-K के निवासियों, जिसमें छात्र भी शामिल हैं, की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय के साथ करीबी तालमेल में है। मुख्यमंत्री के ऑफिस ने X पर एक पोस्ट में कहा, “मुख्यमंत्री ने ईरान में हो रहे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबरें भी शामिल हैं। उन्होंने सभी समुदायों से शांत रहने, शांति बनाए रखने और ऐसे किसी भी काम से बचने की अपील की है जिससे तनाव या अशांति हो सकती है।”

परिवार समेत खामेनेई की मौत

ईरान की सेना और सरकारी मीडिया ने रविवार सुबह सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की है. शनिवार को शुरू हुए इजरायल और अमेरिका के हमलों में खामेनेई समेत उनकी बेटी, दामाद, पोते और अन्य लोगों का भी खात्मा हो गया है। सरकारी मीडिया ने बताया कि 86 साल के खामेनेई की मौत तेहरान के डाउनटाउन में उनके कंपाउंड को निशाना बनाकर किए गए एयरस्ट्राइक में हुई। इससे इस्लामिक रिपब्लिक के भविष्य पर शक के बादल मंडरा रहे हैं और देश में अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले उनकी मौत की घोषणा करते हुए कहा कि खामेनेई की मौत के बाद ईरानियों को अपना देश वापस लेने का सबसे बड़ा मौका मिला है।

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles