Home Lifestyle गर्मी में लड़के भी दिखें कूल और क्लासी! देखें Summer Kurta

गर्मी में लड़के भी दिखें कूल और क्लासी! देखें Summer Kurta

by Live India
गर्मी में लड़के भी दिखें कूल और क्लासी! देखें Summer Kurta

Summer Kurta For Men: चिलचिलाती धूप में अगर लड़कों को भी रिफ्रेशिंग लुक चाहिए, तो ये मॉडर्न कुर्ते आपके बड़े काम आने वाले हैं. ऑफिस से लेकर डेट नाइट्स तक, हर मौके के लिए बेस्ट रहेंगे ये समर कुर्ता.

25 अप्रैल, 2026

जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, सुबह तैयार होना एक बड़ा चैलेंज बनता जा रहा है. ऐसे में हर लड़का या आदमी दिखना तो हैंडसम चाहता है, लेकिन तपती धूप में हैवी कपड़े, टाइट कॉलर और चिपकी हुई फिटिंग्स को झेलना बहुत मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि आपको एक ऐसे वॉर्डरोब की जरूरत है जो मौसम के खिलाफ नहीं, बल्कि मौसम के हिसाब से चले. यहीं पर एंट्री होती है ट्रेंडी समर कुर्ता की. कभी सिर्फ त्योहारों और खास मौकों के लिए रखे जाने वाले कुर्ते आज पुरुषों के लिए डेली वियर के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन बन चुके है. चाहे सुबह की कैजुअल मीटिंग हो या शाम का कोई इवेंट, कुर्ता हर जगह फिट बैठता है.

गर्मियों के लिए बेस्ट

गर्मियों के लिए कुर्ता बेस्ट रहता है, वजह बहुत साफ है कि कुर्ता पसीने से तर-बतर शर्ट या फिर जरूरत से ज्यादा कैजुअल टी-शर्ट से बेहतर है. लाइटवेट कुर्ते ऐसे फैब्रिक से बने होते हैं जो हवा को आर-पार जाने देते हैं, जिससे गर्मी में राहत मिलती है. ढीला-ढाला कुर्ता बॉडी से चिपकता नहीं है, जिससे बॉडी टेम्परेचर मेंटेन रहता है.

यह भी पढ़ेंःगर्मी के मौसम में दिखना है कूल और स्टाइलिश? ये 6 Floral Suit डिजाइन्स आपके डेली वियर के लिए रहेंगे बेस्ट

परफेक्ट समर कुर्ता

गर्मियों को मात देने के लिए सही कुर्ते को चुनना एक आर्ट है. ऐसे में आप भी कुर्ता खरीदते टाइम कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.

  • फैब्रिक पर ध्यान: जब सूरज सिर पर हो, तो कपड़ा ही सब कुछ है. हाई-क्वालिटी कॉटन कुर्ता सबसे बेस्ट है क्योंकि ये पसीना सोखता है और हल्का होने की वजह से जल्दी सूख भी जाता है. इसके अलावा लिनन भी एक शानदार ऑप्शन है. अगर आप थोड़ा रॉयल लुक चाहते हैं, तो चंदेरी ब्लेंड्स ट्राई कर सकते हैं जो लाइटवेट और दिखने में शाइनी होते हैं.
  • फिटिंग का खेल: कुर्ता न तो बहुत ज्यादा लूज होना चाहिए और न ही बॉडी से चिपका हुआ. इसकी फिटिंग ऐसी होनी चाहिए जो कंधों पर सही बैठे और सीने के पास थोड़ी जगह छोड़े ताकि हवा आर-पार हो सके.
  • कलर्स पर फोकस: सर्दियों वाले डार्क ब्लू या ब्लैक कलर्स को फिलहाल अलमारी में बंद कर दें. गर्मियों के लिए सफेद, क्रीम, मिट्टी जैसे सॉफ्ट कलर, पेस्टल कलर्स चुनें. ये रंग सूरज की रोशनी को सोखने के बजाय रिफ्लेक्ट करते हैं.
  • मिनिमल डिजाइन: ज्यादा कढ़ाई और भारी बॉर्डर गर्मियों में आंखों को भी चुभते हैं और बॉडी को भी. प्लेन टेक्सचर और सिपंल बटन वाले कुर्ते ज्यादा मॉडर्न और क्लासी लगते हैं.

स्टाइल टिप्स

कुर्ते को आप कई तरह से अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बना सकते हैं. वीकेंड पर दोस्तों के साथ बाहर जाना हो या कॉफी डेट पर, एक पेस्टल शेड के कॉटन कुर्ते को लिनन पैंट या लाइट वॉश जींस के साथ पहनें. साथ में कोल्हापुरी चप्पल या सफेद स्नीकर्स पहनकर अपना लुक कम्पलीट करें. इसके अलावा आप ऑफिस में भी कुर्ता पहनकर जा सकते हैं. एक न्यूट्रल शेड का कुर्ता और फिटेड ट्राउजर पहनें. सैंडल की जगह लेदर लोफर्स पहनें, ये आपको एक प्रोफेशनल और कूल बॉस वाला लुक देगा. वहीं, शाम के डिनर के लिए थोड़े डार्क या टेक्सचर्ड कुर्ते को चूड़ीदार या स्लिम फिट ट्राउजर के साथ पहनें. हाथ में एक अच्छी घड़ी और पैरों में मोजड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी.

यह भी पढ़ेंःगर्मियों में क्लासी दिखने के लिए ट्राई करें Anushka Sharma का स्टाइल, इन 5 कुर्ता लुक्स से खुद को दें रिफ्रेशिंग मेकओवर

Related Articles