Home Latest News & Updates गौरव गोगोई को जोरहाट से मिली करारी हार

गौरव गोगोई को जोरहाट से मिली करारी हार

by Live India
Gaurav Gogoi Lost

Gaurav Gogoi Lost: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए हैं. बीजेपी के हितेंद्रनाथ गोस्वामी ने उन्हें बड़े मार्जिन से हराया है. अब बीजेपी असम में तीन सीट जीत चुकी है.

4 मई, 2026

असम विधानसभा चुनाव में नतीजे शाम तक आ जाएंगे, फिलहाल वोटों की गिनती जारी है. असम में बीजेपी फिर से वापसी करती हुई दिख रही है. वहीं कांग्रेस को पहला झटका लग चुका है. कांग्रेस पार्टी के स्टार लीडर गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से करारी हार मिली है. बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को 23,000 वोटों से हरा दिया है. गौरव गोगोई ने असम में बीजेपी के मुख्य विरोधी के तौर पर काम किया था.

किसको कितने वोट मिले

हितेंद्रनाथ गोस्वामी को 69,439 वोट मिलें. वहीं गौरव गोगोई केवल 46,257 वोट हासिल कर पाए. वहीं आम आदमी पार्टी के प्रणब प्रियंकुश दत्ता 701 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. गौरतलब है कि गौरव गोगोई ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, जबकि गोस्वामी पांच बार के MLA हैं. उन्होंने असम गण परिषद (AGP) MLA के तौर पर तीन बार और BJP MLA के तौर पर दो बार इस इलाके को रिप्रेजेंट किया है. उन्होंने BJP के टिकट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल की.

जोरहाट से सांसद थे गोगोई

जोरहाट, वह सीट जिससे गौरव गोगोई पार्लियामेंट में रिप्रेजेंट करते हैं, इसलिए उनके लिए बहुत जरूरी थी. यह चुनाव क्षेत्र 2026 के असम विधानसभा चुनावों में सबसे अहम पॉलिटिकल बैटलग्राउंड में से एक बन गया था. अहोम समुदाय के गढ़ में मौजूद यह सीट न सिर्फ कांग्रेस पार्टी में उनकी लीडरशिप को मजबूत करने के लिए बल्कि हिमंत बिस्वा सरमा की लीडरशिप वाली BJP के लिए एक मजबूत विकल्प पेश करने के लिए भी बहुत जरूरी थी. असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई थी.

तीन सीटों पर जीती बीजेपी

असम में वोटों की गिनती जारी है. खबर लिखे जाने तक, बीजेपी तीन सीटों पर जीत गई है. धेमाजी सीट से डॉ, रनोज पेगू जीत गए हैं. रनोज पेगू ने 32 हजार वोटों से कांग्रेस के श्री शैलेन सोनोवाल को हराया है. सिसिबरगांव से जिबन गोगोई ने 40 हजार वोटों से जीत गए हैं. वहीं मजबट विधानसभा क्षेत्र से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोरो जीत गए हैं. बीजेपी 78 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 21 सीटों पर और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 9 सीटों पर आगे चल रही है. बता दें बहुमत के लिए बीजेपी को 123 में से 63 सीटों की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- 192 सीटों पर आगे BJP, आधे पर भी नहीं TMC, रुझान देख निराश हुईं ममता बनर्जी

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles