Home Latest News & Updates ग्राउंड स्टाफ के लिए Hardik Pandya ने खोली तिजोरी

ग्राउंड स्टाफ के लिए Hardik Pandya ने खोली तिजोरी

by Live India
Hardik Pandya Opens Wallet Ground Staff

Hardik Pandya : टीम इंडिया के दिग्गज प्लेयर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर लोगों का दिल जीतने वाला कारनामा करके दिखाया. उन्होंने टी-20 विश्व कप 2026 से पहले एक वादा किया था उसको अब उन्होंने पूरा किया है.

हार्दिक पंड्या: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया पर गजब की फैन फॉलोइंग हैं और वह अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए अकसर इंटरनेट पर फोटो भी अपलोड करते रहते हैं. इसी बीच उन्होंने ऐसा कारनामा करके दिखाया है, जो कोई सुन रहा है वह तारीफों के पुल बांध रहा है. मुंबई इंडियंस के इस कप्तान ने टी-20 विश्व कप जीतने से कई महीनों पहले एक वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ से वादा किया था और अब उन्होंने इसको पूरा करके दिखाया है. यही वजह है कि ऑफ फील्ड जेस्चर की हर कोई तारीफ कर रहा है.

10-10 लाख रुपये के दिए चेक

हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया और उनके मुश्किल समय में ट्रेनिंग में काफी मदद करने के लिए आभार भी व्यक्त किया. इसी कड़ी में उन्होंने प्रत्येक ग्राउंड स्टाफ के कर्मचारी को आर्थिक मदद दी और अब उनकी इस मदद की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. इंटरनेट पर एक फोटो सामने आई है जिसमें हार्दिक ग्राउंड स्टाफ के साथ खड़े हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने स्टाफ के प्रत्येक कर्मचारी को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए.

बल्ले और गेंद से किया कमाल का प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. इस टूर्नामेंट में हार्दिक ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. मुंबई इंडियंस के कप्तान ने 9 पारियों में 217 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल थे. साथ ही गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 9 पारियों में 9 विकेट चटकाने का काम किया. वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लेकर उनकी कमर तोड़ने का काम किया.

मैंने खुद से वादा किया था : पांड्या

वहीं, खिताब जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा था कि बारबाडोस (टी-20 विश्व कप 2024) में जीत दर्ज करने के बाद मैंने खुद से वादा किया था कि मैं जिस भी टूर्नामेंट में खेलूंगा, वह जीतने के लिए खेलूंगा और ट्रॉफी उठाने का काम करूंगा. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह जीत उसी वादे की कड़ी है और यह बस शुरुआत है.

32 वर्षीय हार्दिक पांड्या उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 2024 के विश्व कप और उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि जब 2024 में अपने यह खिताब जीता था तो उस वक्त मुझे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. उस टूर्नामेंट से पहले मेरे साथ बहुत कुछ हुआ था और वह मुझे बहुत असहज कर रहा था. साथ ही 2024 से पहले मैंने मन बना लिया था कि मैं एक बार मैदान पर वापसी करूंगा और टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा.

यह भी पढ़ें- बर्थडे पर युवराज ने अपने पिता योगराज को ऐसे दिया सरप्राइज! दिखा भावुक पल; देखें वायरल वीडियो

Related Articles