Home Latest News & Updates चेन्नई की लगातार दो हार के बाद निराश हुए आर अश्विन

चेन्नई की लगातार दो हार के बाद निराश हुए आर अश्विन

by Live India
R Ashwin Disappointed Chennai Two Consecutive Defeats

IPL 2026 : चेन्नई की शुरुआती दो मुकाबले में हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एक समय था जब CSK काफी मजबूत हुआ करती थी.

आईपीएल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की इस सीजन में शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही. CSK को शुरुआती दो मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है और इसको देखकर टीम के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन का गुस्सा फूट पड़ा. अश्विन ने टीम की इस तरह पर अपना गुस्सा व्यक्त किया और वह काफी निराश भी दिखे. वहीं, शुरुआती दो मैचों में हार को लेकर उन्होंने टीम को काफी खरी-खोटी सुनाई. अश्विन का कहना है कि उनके जमाने में CSK काफी मजबूत हुआ करती थी और आज उसकी हालत को देखकर काफी निराशा हुई.

किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दे रहा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है कि 15वें ओवर तक पूरी टीम का मनोबल गिर चुका था और टीम को इस तरह मजबूर होते हुए देखना काफी दर्दनाक था. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि साथियों मुझे माफ करना मैं किसी भी खिलाड़ी को दोष नहीं दे रहा हूं. मैदान से आपको कई दफा देखना मुश्किल होता है और आपको भी पता होगा कि यह टीम एक समय कैसी हुआ करती थी. इस मैच में कमेंट्री करते हुए मुझे ऐसा एहसास हुआ. साथ ही कुछ लोग जो भी कहें मुझे इस बात की परवाह नहीं है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कह दिया कि लोग मुझे गाली देना चाहते हैं तो वो भी दे सकते हैं. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन मैं बस यही कहना चाहूंगा कि मेरे लिए चेन्नई गर्व की बात है.

अश्विन ने आगे कहा कि आप मेरे बारे में कुछ भी सोचें, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मैंने जब इस टीम को देखा तो उसका 15वें ओवर तक पूरा मनोबल टूट पड़ा था. इस तरह टीम को खेलते हुए देखना मेरे लिए बहुत दर्दनाक था. साथ ही खिलाड़ियों के पास उस तरह का अनुभव नहीं है और उसकी शारीरिक भाषा से साफ दिखाई दे रहा है.

पुराने कल्चर को वापस लाओ

आर अश्विन का मानना है कि टीम के साथ एमएस धोनी के नहीं होने से टीम पर एक मानसिक प्रभाव पड़ा है. बताया जा रहा है कि धोनी पिंडली की चोट की वजह से काफी परेशान हैं और यही वजह है कि उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि पुराने खिलाड़ियों को इस बात का भरोसा है कि यह टीम अभी भी वापसी कर सकती है और मैच जीतकर क्वालीफाई कर सकती है. अश्विन ने कहा कि टीम को पुराने कल्चर को वापस लाना होगा और मुझे पूरा विश्वास है की टीम अभी भी शीर्ष पहुंचने की पूरी ताकत रखती है. टीम के लिए इस वक्त धोनी की सबसे ज्यादा जरूरत है और अगर वह मैदान पर खेल रहे होते तो टीम की ऐसी हालत कतई नहीं होती.

Related Articles