Home Latest News & Updates छात्रा की चाकू मारकर हत्या

छात्रा की चाकू मारकर हत्या

by Live India
एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल कॉलेज में छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन, बचाने आई नर्स भी घायल

यूपी हत्याकांड: पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा की उसके ही सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद पूरे कालेज में सनसनी फैल गई. मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज के CT स्कैन रूम में हुई. बरेली की रहने वाली छात्रा CT स्कैन रूम में थी, तभी उसका एक साथी छात्र वहां पहुंचा. दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद छात्र ने अपने बैग से चाकू निकाला और छात्रा पर कई बार हमला किया. छात्रा बचने के लिए भागी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और कई वार किए. बीच-बचाव करने के दौरान एक नर्स भी घायल हो गईं.

बचाने में नर्स भी घायल

छात्रा और नर्स की हालत बिगड़ रही थी. इसलिए, उन्हें बरेली के SRMS हॉस्पिटल (श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपी एकतरफ़ा प्यार में था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि बरेली की रहने वाली कशिश पटेल (20) पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में CT स्कैन की स्टूडेंट थी. वह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कॉलेज पहुंची थी. वह CT स्कैन रूम में एक नर्स के साथ काम कर रही थी. तभी कानपुर का रहने वाला सागर सिंह (24) भी वहां पहुंचा, जो कशिश के साथ ही पढ़ता था. सागर X-रे टेक्नीशियन का स्टूडेंट है.

बैग में चाकू छिपाकर लाया था आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी हमले की पूरी तैयारी करके आया था. उसने अपने बैग में करीब 12 इंच लंबा चाकू छिपा रखा था. उसने बैग से चाकू निकाला और CT स्कैन रूम में ही कशिश पर हमला कर दिया. यह देखकर नर्स निधि सहगल बीच-बचाव करने के लिए दौड़ी, लेकिन सागर ने उस पर भी हमला कर दिया. चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल प्रशासन ने दोनों को भर्ती किया और शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान कशिश की मौत हो गई. बरेली में कशिश के पिता रोहतास ड्राइवर हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह खबर मिली कि सागर नाम के एक लड़के ने उनकी बेटी पर चाकू से हमला किया है और बाद में उसे पकड़ लिया गया.

पैरामेडिकल कोर्स कर रही थी मृतका

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी पीलीभीत में पैरामेडिकल कोर्स कर रही थी और वह लड़का भी वहीं पढ़ता था. वह करीब 15-20 दिन पहले उनके गांव केसरपुर भी आया था. जब वे पीलीभीत ज़िला अस्पताल पहुंचे, तो उनकी बेटी की हालत गंभीर थी. बाद में उसकी मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और हमले से जुड़ी घटनाओं के क्रम, सुरक्षा व्यवस्था और हमले की परिस्थितियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. सर्कल ऑफ़िसर (सिटी) अमरनाथ वर्मा ने कहा कि शुरू में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन छात्रा की मौत के बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया गया. उन्होंने कहा कि अपराध के पीछे की वजह समेत सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.

गर्दन से लेकर जांघ तक चाकू से गोदा, साइको बॉयफ्रेंड ने लड़की को बेरहमी से मारा, फिर किया ये कांड

Related Articles