Home Latest News & Updates जानें कैसे बदल दिया Indian Premier League ने भारतीय क्रिकेट को?

जानें कैसे बदल दिया Indian Premier League ने भारतीय क्रिकेट को?

by Live India
How IPL Transformed Indian Cricket

इंडियन प्रीमियर लीग: दुनिया की सबसे पॉपुलर लीग IPL ने क्रिकेट जगत में क्रांति लाने का काम किया. इस लीग में खेलने के लिए विदेशी खिलाड़ी एक मौका ढूंढते हैं और घरेलू क्रिकेटर यहां पर पहुंचने का एक सपना देखते हैं. युवा क्रिकेटर्स को इस लीग ने एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया है जहां पर वह अपना टैलेंट दिखाकर भारतीय टीम में जगह बनाने का रास्ता साफ करते हैं. बता दें इंडियन प्रीमियर लीग सिर्फ बेहिसाब पैसा ही नहीं देता है बल्कि एक नई पहचान भी देता है, जिसकी तलाश हर एक खिलाड़ी को रहती है. साथ ही इस लीग ने उस जंजीर को भी तोड़ दिया है जहां पर सिर्फ कुछ गिने-चुने मैदानों पर ही मैच खेला जाता था. अब देश के प्रत्येक राज्य में टूर्नामेंट का मुकाबला खेला जाता है और फैंस भी भारी संख्या में देखने के लिए वहां पर पहुंचते हैं. इसके अलावा विभिन्न स्थानों के पार्कों में एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाती है और फैंस वहां पर भी मैच देखने के लिए पहुंचते हैं.

इसी कड़ी में हम IPL के उन प्रभावों के बारे में बता रहे हैं जिसके कारण भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला. एक समय था जब एक प्लेयर टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के हिसाब से क्रिकेट खेलता था. लेकिन अब नई उम्र के खिलाड़ियों ने उस परंपरा को बदला दिया और वह मैदान पर उतरने के बाद काफी आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं. ऐसा लगता है कि वह ड्रेसिंग रूम से ही तैयार होकर आते हैं. साथ ही कभी 200 का स्कोर सबसे बड़ा माना जाता था लेकिन अब उस लक्ष्य को प्राप्त करना काफी आसान हो गया है. खिलाड़ियों की आक्रामकता ने इस खेल को नई धार देने का काम किया.

BCCI का आर्थिक इंजन बना IPL

एक समय था जब क्रिकेट सिर्फ मनोरंजन का साधन माना जाता था. साथ ही दो देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए भी खेल एक पुल के रूप में काम करता था और वह अभी भी करता है. लेकिन बीते 15-20 सालों में इसकी सूरत बिल्कुल बदल गई है. खासकर इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने के बाद से. इस लीग ने क्रिकेट की पूरी अर्थव्यवस्था, खिलाड़ियों का करियर, फैन कल्चर, टीवी इंडस्ट्री और छोटे शहरों की तकदीर को बदल दिया है. आपको बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए PL सबसे बड़ा आर्थिक इंजन साबित हुआ है. FY 2023-24 में BCCI की आय 9,741 करोड़ रुपये हुई, जिसमें 59 प्रतिशत हिस्सा अकेले IPL से ही आया था.

कप्तान हार्दिक को महंगा पड़ा गुस्सा, गलती मानने के बाद भी लगा जुर्माना! क्या है पूरा मामला?

कैसे आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया

क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जोड़कर बना ‘क्रिकेटेनमेंट’

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने क्रिकेट को एक नया रूप देने का काम किया. साथ ही तीन घंटे का यह खेल पूरी तरह स्पोर्ट्स ड्रामा में बदल गया, जिसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हो गए. इसके बाद इस लीग को ‘क्रिकेटेनमेंट’ के रूप में भी पहचाना जाने लगा. इसके अलावा IPL ने उन दर्शकों के बीच भारी मांग पैदा की, जिन्होंने पहले इस खेल के पारंपरिक रूप को नज़रअंदाज़ किया था. इसने घरेलू खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच जैसा अनुभव देकर भारतीय टीम को सुपरपावर बना दिया और खेल को मनोरंजन से हटकर अरबों के व्यापार का एक बेहतरीन पैकेज बना दिया. दूसरी तरफ खिलाड़ियों की कमाई में कई गुना इजाफा हुआ और यही वजह है कि घरेलू क्रिकेट में भी खिलाड़ियों को अच्छी खासी फीस मिलती है.

कैसे आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया

खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय आत्मविश्वास

आईपीएल में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं और यही वजह है कि घरेलू क्रिकेटर्स को एक इंटरनेशनल माहौल में क्रिकेट खेलने का मौका मिला. साथ ही जब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की तरफ से दबाव मिला तो उन्होंने भी अपने क्रिकेट में काफी सुधार किया. इसके अलावा दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज और गेंदबाजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से उनका डर भी खत्म हुआ. वह जब अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मैदान पर जाते हैं तो, उनका पहले से ही डर कम हो जाता है और वह निडर होकर मैदान पर खेलते हैं.

AUS के खिलाफ पाकिस्तान ने किया ODI टीम का ऐलान, बाबर आजम की हुई वापसी और रिजवान बाहर

कैसे आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया

छिपे हुए टैलेंट को मिला अवसर

आईपीएल ने उन खिलाड़ियों को भी मौका देने का काम किया है, जो सिर्फ एक दूर-दराज में ही छिपा रह जाता था. भारत की ए टीम और अंडर-19 टीम में लगातार आ रही सफलता के बाद इस खेल ने नई ऊंचाईयों को छूने का काम किया है. साथ ही इस लीग ने छोटे खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से भी मजबूत किया है और अगर कोई खिलाड़ी एक सीजन में अच्छा प्रदर्शन करता है तो अगली बार होने वाली नीलामी में उसकी तगड़ी बोली लग जाती है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण रिंकू सिंह है. वह एक साधारण परिवार से आता है. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2023 में रिंकू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर काफी सुर्खियां बंटोरी थी. इसके बाद अगले ही साल केकेआर ने उस पर तगड़ा बेस प्राइस लगाकर खरीदा था. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिंकू सिंह की चर्चा होने लगी थी कि क्या आने वाले समय में वह टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम के फिनीशर बन जाएंगे. हालांकि, वह टी-20 क्रिकेट मैच खेले हैं और उन्होंने कई मौकों पर अपना प्रदर्शन भी करके दिखाया है. कुलमिलाकर आईपीएल ने रिंकू सिंह की किस्मत बदल रख दी. इस लीग ने केकेआर के इस खिलाड़ी को रुपये के साथ एक नई पहचान दी.

क्रिकेट के मैदान पर कब-कब हुआ भारी विवाद, फिर अंपायर को देना पड़ा दखल; Slapgate मामला भी है शामिल

खेल की तकनीक में आया बड़ा बदलाव

क्रिकेट की इस लीग ने पारंपरिक खेल (वनडे और टेस्ट क्रिकेट) के तरीके को बिल्कुल उलटकर रख दिया. एक समय ऐसा भी था जब कोई टीम 50 ओवर में 200 रन बनाती थी और उसे डिफेंड भी कर लिया करती थी. लेकिन अब वनडे और टेस्ट की मानसिकता को युवा खिलाड़ियों ने बदलकर रख दिया है. अब बल्लेबाज तेजी से रन बनाना और नए-नए शॉट्स (स्कूप, स्विच हिट) खेलना और आक्रमक तरीके फील्डिंग करना सीख लिया है. यही वजह है कि आईपीएल ने उन खिलाड़ियों को एक नया क्रिकेट दिया है. जहां पर बड़े से बड़ा स्कोर भी चेज किया जा सकता है. इसके अलावा डीआरएस और थर्ड अंपायर जैसी तकनीकी प्रयोगों ने खेल को पहले से ज्यादा पारदर्शी भी बना दिया है. अब एक प्लेयर मैदानी अंपायर को चैलेंज देकर थर्ड अंपायर की तरफ भी रूख कर सकता है और अपने आउट होने के फैसले को पलटवा भी सकता है. एक समय जब डीआरएस नहीं हुआ करता था उस वक्त मैदान का अंपायर ही अंतिम फैसला दे दिया करता था और उसको कहीं पर भी चैलेंज नहीं किया जा सकता था.

विजय शंकर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, अलविदा कहकर सबको चौंकाया; कही ये भावुक कर देने वाली बात!

कैसे आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया

इन सपनों को किया पूरा

  • छोटे शहरों को सपना दिया
  • खिलाड़ियों को आर्थिक ताकत दी
  • क्रिकेट को ग्लोबल बिजनेस बनाया
  • भारत को क्रिकेट की आर्थिक राजधानी बना दिया

अफरीदी ने भी की थी IPL की तारीफ

कैसे आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया

युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारा

अफरीदी ने कहा कि हम इस चीज को साफ देख रहे हैं कि कई युवा खिलाड़ियों ने अपना हुनर को निखार रहा है. साथ ही उनका प्रभाव अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देखने को मिल रहा है. साथ ही जब आप अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ या फिर खिलाफ मैदान पर खेलते हैं तो आप दबाव से निपटना भी लगातार सीखते हैं. इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाजों और गेंदबाजों से नई-नई तकनीक भी सीखते रहते हैं. एक समय था जब सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खेल ही हुआ करता था और एक खिलाड़ी बस एक टीम से बंधकर रह जाता था. लेकिन अब लीग ने उस स्पेस को बड़ा कर दिया है और वह हर जगह जाकर खेलकर अपनी तकनीकों में बड़ा बदलाव करता है. आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. उस वक्त पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी इस लीग में हिस्सा लिया करते थे, लेकिन दोनों देशों के आपसी रिश्तों की वजह से पाक क्रिकटरों की इसमें खेलने से रोक लगा दी गई.

क्यों अश्विन देखना चाहते हैं MS धोनी को अलग भूमिका में? बोले- माही होने के बाद चिंता की बात नहीं

आपको बताते चलें कि आईपीएल ने नए खिलाड़ियों को सिर्फ बड़ा प्लेटफॉर्म ही नहीं दिया है बल्कि इसने उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया है. साथ ही उन्हें अनुभवी बल्लेबाज और गेंदबाजों से भी सीखने को बहुत कुछ मिलता है. हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, टी नटराजन और यशस्वी जयसवाल एक सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं. इसके बाद भी उन्होंने आईपीएल में अपनी एक पहचान बनाई और इनकी नेटवर्थ करोड़ों में है. साथ ही वह आज लग्जरी लाइफ जी रहे हैं और दुनिया भर के देशों में घूमकर अपने सपने को भी पूरा कर रहे हैं. इस खेल ने उनको जितना दिया है शायद कभी उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेल खेलने पर मिल पाता. इसके अलावा खिलाड़ियों को अब प्राइवेट विज्ञापन मिलते हैं जिसके दम पर वह करोड़ों की कमाई करते हैं और दूसरी जगह इन्वेस्ट करने का काम करते हैं.

हमें फॉलो करें: फेसबुक | एक्स | लिंक्डइन | यूट्यूब | Instagram

Related Articles