Home Latest News & Updates जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल

by Live India
Share Market Today

शेयर बाज़ार आज: बुधवार को शेयर बाजार में 880 अंकों से अधिक की तेजी दिखी और बाजार उछाल के साथ हरे निशान में बंद हुआ. आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई और बाद में इसमें एक बार फिर से तेजी दिखी. एक तरह से कह सकते हैं कि आज मार्केट का शुरुआती कारोबार एक रेंज में कभी उतार तो कभी चढ़ाव वाला रहा.

अब आइए जानते हैं कि 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और 50 शेयरों वाले निफ्टी की क्या चाल है और किन शेयरों में तेजी और किसमें गिरावट दिखी है.

सेंसेक्स में 50 अंकों से अधिक की तेजी

सबसे पहले हम यहां बात 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की करेंगे. मार्केट खुलने के साथ सेंसेक्स लाल निशान में 77,638.86 के लेवल पर कारोबार करते हुए खुला. उसके बाद इसमें तेजी दिखी और यह हरे निशान में ट्रेड करते हुए दिखा. 9 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स में 0.07 फीसदी का उछाल आया. यह 52.17 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में 77,706.77 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

इंफोसिस समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 16 में तेजी दिखी. वहीं, 14 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इंफोसिस में सबसे अधिक 2.43 फीसदी का उछाल दिखा. टेक महिंद्रा में 1.55 फीसदी की तेजी दिखी. टीसीएस में 1.20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इनके अलावा सनफार्मा में 0.84 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.75 फीसदी की तेजी, पावरग्रिड में 0.60 फीसदी, आईटीसी में 0.59 फीसदी, भारती एयरटेल में 0.51 फीसदी की तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.42 प्रतिशत की तेजी दिखी.

गिरावट वाले शेयरों में एशियर पेंट्स सबसे आगे रहा, इसमें 3.29 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह लाल निशान में 2668.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स में 2.70 फीसदी की गिरावट, इटरनल में 1.41 फीसदी की सुस्ती, इंडिगो में 1.18 फीसदी की सुस्ती, एक्सिस बैंक में 0.86 फीसदी की गिरावट, आईसीआईसीआई बैंक में 0.74 फीसदी की सुस्ती और कोटक बैंक में 0.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

निफ्टी 24270 के पार

अब बात शीर्ष 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. यह आज लाल निशान में 24,249.55 के लेवल पर कारोबार करते हुए शुरू हुआ. उसके बाद इसमें थोड़ी तेजी दिखी और लाल से हरे निशान में कारोबार करने लगा.

9 बजकर 24 मिनट पर निफ्टी 0.09 फीसदी और 22.75 अंकों के उछाल के साथ हरे निशान में 24,272.95 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसके कुल 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट दर्ज की गई.

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल?

बुधवार को HDFC बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और इंफोसिस जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी और विदेशी फंड के नए निवेश के कारण शेयर बाजार में बड़ी तेजी दिखी. मार्केट का बेंचमार्क सेंसेक्स में लगभग 889 अंकों की बढ़त हुई, जबकि निफ्टी 24,250 पर बंद हुआ. 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 888.68 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 77,654.60 पर बंद हुआ; इसमें शामिल 30 में से 25 शेयरों में बढ़त और पांच में गिरावट रही. दिन के दौरान, यह 999.57 अंक या 1.30 प्रतिशत बढ़कर 77,765.49 पर पहुंच गया था.

वहीं, 50 शेयरों वाला NSE निफ्टी 264.85 अंक या 1.10 प्रतिशत बढ़कर 24,250.20 पर बंद हुआ. निफ्टी50 के 38 शेयरों में बढ़त हुई और 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में शामिल शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा 4.70 प्रतिशत और इंफोसिस में 4.50 प्रतिशत की बढ़त हुई. तिमाही नतीजों के बाद लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में 2.55 प्रतिशत की बढ़त हुई. ट्रेंट, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, HCL टेक और HDFC बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे.

सेंसेक्स में 750 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 24200 के पार; जानें किस शेयर में उछाल और किसमें गिरावट

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles