Home Latest News & Updates जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या

जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या

by Live India
Lucky Oberoi Killed

Lucky Oberoi Killed: आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की जालंधर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिर और छाती मे गोली लगने से उनकी मौत हो गई.

6 फरवरी, 2026

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की हत्या कर दी गई. गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय लकी ऑबेरॉय को हमलावरों ने गोलियां से भून दिया. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जालंधर के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 8 बजे के आसपास हुई.

गुरुद्वारे के बाहर मारी 5 गोलियां

ओबेरॉय अपनी थार गाड़ी से मॉडल टाउन के गुरुद्वारे पहुंचे थे, तभी दोपहिया वाहन पर आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. लकी को पांच गोलियां लगीं. पुलिस ने बताया कि उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई. हमलावरों ने उनकी कार पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं. कार से शीशे टूट गए हैं. गोलिया चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. दिन दहाड़े गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग से हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया और पुलिस आगे की जांच कर रही है.

लकी ओबेरॉय की हत्या

पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं

हमलावरों ने उन्हें 7 से 8 गोलियां चलाई, जिसमें से 5 उन्हें लगी. लकी की छाती और सिर में गोलियां लगी थी. लकी ओबेरॉय जालंधर के मॉडल टाउन में रहते थे. वह आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता थे. बता दें, पंजाब में इससे पहले भी गायक सिद्धु मूसेवाला को इसी तरह मारा गया था. वे अपनी कार में बैठे थे जब हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसाई थीं. अब आप नेता की सरेआम हत्या ने पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

पत्नी लड़ चुकी हैं निगम चुनाव

लकी ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की तरफ से नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गईं. लकी कैंट हल्के की इंचार्ज राजविंदर कौर थियारा के करीबी हैं. घटना के बारे में जानकारी देते हुए AAP नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने बताया कि वह उनकी पार्टी के नेता थे और उन्हें अभी पता चला है कि उन पर गोली चलाई गई है. घटना की जानकारी मिलने पर जालंधर पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया था जिसमें बताया गया था कि एक कार पर गोलियां चलाई गई हैं.

समाचार स्रोत: पीटीआई

यह भी पढ़ें- मेघालय में भीषण खदान हादसा: मलबे में दबने से 16 मजदूरों की मौत, सुरक्षा की अनदेखी पड़ी भारी

Related Articles