Home News ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से लगा झटका

ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से लगा झटका

by Live India
ट्रंप प्रशासन को कोर्ट से लगा झटका

India-US Trade Deal : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप प्रशासन को झटका लगा है. अब टैरिफ को घटाकर 10 फीसदी कर दिया जाएगा और इसी बीच कोर्ट ने कहा है कि राष्ट्रपति ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया.

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: दुनिया भर के देशों पर लगाए गए टैरिफ पर ट्रंप प्रशासन को अमेरिका सुप्रीम कोर्ट से भारी झटका लगा है. कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लिए गए फैसले को रद्द कर दिया है. इसके अलावा कोर्ट का कहना है कि राष्ट्रपति ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद ट्रंप ने एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है और इसके तहत दुनिया के सभी देशों पर लगाए गए टैरिफ को अमेरिका ने कम करके 10 कर दिया है. इसी बीच भारत पर 18 से घटाकर 10 फीसदी कर सीमा शुल्क कर दिया गया है. अब देखना होगा कि इस पर भारत पर क्या असर पड़ता है.

ट्रंप दूसरे कार्यकाल में एक्शन मोड में दिखे

आपको बताते चलें कि डोनाल्ड ट्रंप ने जब दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला तो उन्होंने टैरिफ की पॉलिसी को लागू करने शुरू कर दिया. भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया. रूस से व्यापारिक संबंध रखने पर भी अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. अब ट्रंप की इस नीति को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटा लगा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ट्रंप ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट का उपयोग करके राष्ट्रपति के रूप में असीमित टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं रखते हैं. इसके अलावा कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाया और कहा कि ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ गैरकानूनी है.

134 अरब डॉलर की हुई वसूली

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टैरिफ पर रोक लगाने के बाद सीमा शुल्कों की वसूली बंद हो जाएगी. साथ ही इन शुल्कों से संबंधित प्रवर्तन कार्रवाइयों को निलंबित या फिर रद्द कर दिया जाएगा. इधर ट्रंप सरकार ये भी कह रही है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत लगाए गए सेक्शन 232 और 301 टैरिफ प्रभावी रहेंगे. वहीं, जानकार मान रहे हैं कि इस कोर्ट और ट्रंप प्रशासन के बीच खींचतान की वजह से अमेरिका में एक अनिश्चितता का दौर दिख रहा है, जहां पर कुछ भी फैसले लिए जा सकते हैं. अमेरिका की फेडरल सरकार ने 3 लाख से ज्यादा अलग-अलग इंपोर्टर्स से टैरिफ को चुनौती देकर 134 अरब का रेवेन्यू हासिल किया.

क्या पड़ेगा दोनों देशों के व्यापार पर असर?

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका के साथ भारत की डील जारी है और इसमें फैसला लिया गया कि टैरिफ को कम करके 18 फीसदी कम कर दिया गया. नई कानून प्रक्रिया के तहत बनाए रखे जाएंगे. भारत के लिए यह स्थिति थोड़ी सी जटिलता होगी, क्योंकि 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ मौजूदा शुल्कों के ऊपर लागू होगा. इससे निर्यात की जाने वाली वस्तुएं स्टील, एल्यूमिनियम, ऑटो पार्ट्स और टेक्सटाइल क्षेत्र को काफी नुकसान होगा.

समाचार स्रोत: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई)

Related Articles