Home News ट्रेंप बोले-अमेरिका से खरीदो तेल या खुद लाओ

ट्रेंप बोले-अमेरिका से खरीदो तेल या खुद लाओ

by Live India
ट्रेंप बोले-अमेरिका से खरीदो तेल या खुद लाओ

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को उन साथियों पर निशाना साधा जो ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग में ज़्यादा मदद करने को तैयार नहीं हैं. ट्रंप ने ब्रिटेन जैसे अपने मित्र देशों से कहा कि अपना तेल खुद लाओ.

1 अप्रैल, 2026

ईरान और अमेरिका को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खुलवाने पर कोई भी समाधान नहीं निकल पाया है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी देशों पर निशाना साधा है, क्योंकि वे होर्मुज का रास्ता खुलवाने के लिए उनकी मदद नहीं कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को उन साथियों पर निशाना साधा जो ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग में ज़्यादा मदद करने को तैयार नहीं हैं. इतना ही नहीं ट्रंप ने इस आपदा में अवसरा भी खोज लिया है. उन्होंने प्रभावित देशों को अमेरिका से तेल खरीदने का ऑप्शन दिया है

दो-तीन हफ्तों में खत्म होगा युद्ध?

ट्रंप ने अंदाजा लगाते हुए कहा कि अमेरिकन मिलिट्री दो से तीन हफ़्तों में हमला करना बंद कर देगी और कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक द्वारा बंद किए गए स्ट्रेट में जो कुछ भी होता है, उससे US का “कोई लेना-देना नहीं होगा”. उन्होंने अपने सहयोगी देशों से कहा “अपना तेल खुद लाओ” और होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करना हमारा काम नहीं है. इस जरूरी पानी के रास्ते को खुला रखने की ज़िम्मेदारी उन देशों की होगी जो इस पर निर्भर हैं.

हमसे खरीदो तेल- ट्रंप

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास ब्रिटेन जैसे देशों के लिए दो सुझाव हैं, जो होर्मुज स्ट्रेट की वजह से जेट फ्यूल नहीं ले पा रहे हैं और जिन्होंने ईरान पर कार्रवाई में हिस्सा लेने से मना कर दिया है. वे सभी देश जिन्हें होर्मुज स्ट्रेट की वजह से जेट फ्यूल नहीं मिल पा रहा है, मेरे पास आपके लिए एक सुझाव है: नंबर 1, अमेरिका से तेल खरीदें, हमारे पास बहुत है. नंबर 2, थोड़ी हिम्मत जुटाएं स्ट्रेट होर्मुज पर कब्जा करके ले लें. आपको अपने लिए लड़ना सीखना होगा, U.S.A. अब आपकी मदद करने के लिए नहीं होगा, ठीक वैसे ही जैसे आप हमारे लिए नहीं थे. ईरान, असल में, खत्म हो चुका है. मुश्किल काम हो गया है. जाओ अपना तेल खुद लाओ!

मदद नहीं मिली तो भड़के ट्रंप

युद्ध में ईरान अमेरिका को कड़ी टक्कर दे रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के कारण दुनियाभर के देशों में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं. ट्रंप ने ब्रिटेन और चीन समेत अन्य देशों से मदद की अपील की थी. लेकिन कोई भी ईरान से लड़ने के लिए सामने नहीं आया, जिसके बाद गुस्साए ट्रंप ने होर्मुज से पीछे हटने का फैसला लिया है. अब वे अपने मित्रों को अमेरिकन तेल बेचने की फिराक में हैं. अब देखना यह होगा कि ट्रंप के संकेत के मुताबिक, क्या अमेरिका दो-तीन हफ्तों में अपने हमले बंद कर देगा या एक बार फिर उनका मूड बदल जाएगा.

यह भी पढें- इजराइलियों की हत्या के दोषी फिलिस्तीनियों को मिलेगी मौत की सजा, संसद ने पारित किया कानून

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles