Home News तीन दिन अस्पताल में भर्ती थे Amitabh Bachchan! सामने आई वजह

तीन दिन अस्पताल में भर्ती थे Amitabh Bachchan! सामने आई वजह

by Live India
तीन दिन अस्पताल में भर्ती थे Amitabh Bachchan! सामने आई वजह

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी तबीयत की वजह से चर्चा में हैं. हालांकि, सच्चाई क्या है, ये अब पता चली है.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मंगलवार रात कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बिग बी पेट से जुड़ी परेशानी की वजह से 3 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे. खबर सामने आते ही फैंस की चिंता बढ़ गई और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें भी शुरू हो गईं. हालांकि, अब इस पूरे मामले पर एक करीबी सूत्र ने सफाई दी है और बताया है कि मामला उतना सीरियस नहीं था, जितना बताया जा रहा था.

ये है सच्चाई

सूत्र के मुताबिक अमिताभ बच्चन सिर्फ अपने रूटीन हेल्थ चेक-अप के लिए हॉस्पिटल गए थे. बताया गया कि वो हर महीने रूटीन मेडिकल चेक-अप करवाते हैं और इस बार भी वही प्रोसेस था. जांच के बाद वो वापस अपने घर लौट आए. यानी अस्पताल में लंबे टाइम तक भर्ती रहने वाली खबरों को गलत बताया गया है. दिलचस्प बात ये है कि इन खबरों के बीच भी अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़े रहे. रविवार को वो हमेशा की तरह अपने मुंबई वाले घर ‘जलसा’ के बाहर नजर आए, जहां वो अक्सर फैंस से मिलते हैं. ‘संडे दर्शन’ बिग बी की पुरानी परंपरा है, जिसमें हर हफ्ते बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचते हैं. 83 साल की उम्र में भी उनका ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है.

यह भी पढ़ेंःस्ट्रगल ऐसा कि आंखें नम हो जाएं, सक्सेस ऐसी कि हर कोई सलाम करे; बड़ी इमोशनल है Nawazuddin Siddiqui की कहानी

कविता में छिपा सस्पेंस

इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया ब्लॉग पर एक हिंदी कविता भी शेयर की, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. कविता के शब्दों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं. उन्होंने लिखा-चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें इक बीर फत्ते, कहां, चल हमौ, पिलावे सुरु करें!!!! बजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे मुंह में डालन लागै जैसे, बोलन लगे काग रे!!!! हालांकि एक्टर ने सीधे तौर पर किसी खबर पर रिएक्शन नहीं दिया. दरअसल, सोमवार सुबह बिग बी ने ‘संडे दर्शन’ की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि, जब वो घर से बाहर निकलते हैं तो मन में एक हल्की घबराहट रहती है, कि लोग कैसे रिएक्ट करेंगे. लेकिन जैसे ही फैंस की आवाजें सुनाई देती हैं, उनके अंदर नई एनर्जी आ जाती है.

वर्कफ्रंट

अगर बात करें बिग बी के वर्कफ्रंट की, तो अमिताभ बच्चन जल्द ही डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता की फिल्म सेक्शन 84 में नजर आएंगे. इसके अलावा वो Kalki 2898 AD के सीक्वल का भी हिस्सा होंगे. फैंस अब उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

समाचार स्रोत: पीटीआई

यह भी पढ़ेंः Panchayat 5 का इंतजार हो रहा है मुश्किल? तब तक देख डालिए ये दिल खुश कर देने वाली देसी Web Series

Related Articles