Home Delhi दिल्ली के करोल बाग में पलटी बस

दिल्ली के करोल बाग में पलटी बस

by Live India
दिल्ली के करोल बाग में पलटी बस

16

Delhi News : दिल्ली में एक बड़ा बस हादसा हो गया. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.

25 मार्च 2026

दिल्ली समाचार: दिल्ली में एक बहुत बड़ा बस हादसा हो गया. करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार की देर रात में डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि रात में करीब 1 बजे करोल बाग पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक दुर्घटना में बस में एक यात्री फंस गए हैं. उन्होंने बताया कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे और यह जयपुर से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थीं.

मदद के लिए मचने लगी थी चीख-पुकार

अधिकारी ने आगे कहा कि यात्री अंदर फंसे हुए थे और मदद के लिए तेज-तेज चिल्ला रहे थे. उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिसकर्मियों, दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने मिलकर फंसे हुए यात्रियों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी. इसके अलावा बस में ऊपर की तरफ फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने के लिए एक जेसीबी मशीन की मदद ली गई. बताया जा रहा है कि 10 घायल यात्रियों को तत्काल सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसके अलावा 12 अन्य घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है.

दो लोगों की हुई मौत

घटना के बीच अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान दो यात्रियों की आरएमएल अस्पताल में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी शहबाज आलम (30) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की उम्र 25 साल है और उसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है. बस ड्राइवर पंकज कुमार (26) जो राजस्थान के अलवर का रहने वाला है उसको हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि, चोट लगने के कारण लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अस्पताल से घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

ड्राइवर पर होगी कानूनी कार्रवाई

वहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ड्राइवर के खिलाफ जांच होगी और उसके बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई होगी. अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की तुरंत कार्रवाई और दमकल विभाग की मदद मिलने की वजह से कई लोगों की जान बचाने में सफलता मिली है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles