5
Delhi News : दिल्ली विधानसभा में एक घटना ने सबको हैरान कर दिया. मामला यह है कि एक अंजान कार गेट को तोड़ते हुए परिसर में घुस गई और 5 मिनट वहां पर टहलने के बाद अचानक निकलकर चली गई.
दिल्ली समाचार: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. सोमवार को एक गाड़ी गेट नंबर-2 से बैरियर को तोड़ते हुए परिसर में घुस गई और घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई. दूसरी तरफ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की दोपहर में एक नकाबपोश व्यक्ति ने कार लेकर विधानसभा के एक बाहरी गेट को जबरदस्ती तोड़ दिया. जैसे ही अंजान कार परिसर में दाखिल हुई उसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया.
गुलदस्ता रखकर भाग गया ड्राइवर
दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर की तरफ बढ़ा और वहां के बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रखकर वापस चला गया. दूसरी तरफ पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करके ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में पाया गया है कि उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार गेट नंबर-2 से घुसी और कार ड्राइवर ने लोहे का गेट तोड़ दिया.
वीडियो | दिल्ली: सुरक्षा बाधाओं को तोड़ते हुए एक कार द्वारा परिसर में जबरन प्रवेश करने के प्रयास के बाद दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर के दृश्य।
एक नकाबपोश व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही एक कार दिल्ली विधानसभा परिसर के एक सीमा द्वार के अंदर घुस गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में डर पैदा हो गया… pic.twitter.com/WXXcVBWkQI
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 6 अप्रैल 2026
यूपी में है उनका नंबर रजिस्टर्ड
इसके अलावा घटना के वक्त कार की पहचान टाटा सिएरा के रूप में हुई है और यूपी में उसका नंबर रजिस्टर्ड है. साथ ही जब ड्राइवर विधानसभा के परिसर में घुसा तो उसने मुंह को कपड़े ढका हुआ था. वहीं, पुलिस ने बताया कि जिस गेट से गाड़ी परिसर में एंट्री की वह पर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं और अब उसके सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की जांच शुरू की जाएगी.
कार अंदर घुसते एक व्यक्ति ने देखा
वहीं, एक चश्मदीद ने बताया कि मैंने एक सफेद कार देखी थी. वह पहले गेट से टकराई और उसके बाद गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर गई. साथ ही कार करीब पांच मिनट तक अंदर ही चलती रही और उसके बाद एक सुरक्षाकर्मी उसके करीब दौड़ा. फिर ड्राइवर ने गाड़ी को इधर-उधर घुमाया और वह अचानक परिसर से बाहर निकल कर चली गई. हालांकि, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
