4
दिल्ली वापसी दिशानिर्देश: दिल्ली सरकार ने बकरीद के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने साफ कहा है कि बकरीद पर धार्मिक परंपराओं का पालन कानून के दायरे में किया जाना चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मंत्री कपिल मिश्रा ने एक्स प्लेटफॉर्म पर बकरीद के लिए निर्देश देते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बकरीद पर गाय, बछड़े, ऊंट समेत अन्य किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी पर प्रतिबंध है. निर्देशों का पालन न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बकरीद के मौके पर दिल्ली सरकार की गाइडलाइंस
बकरीद पर गाय, बछड़े, ऊंट और दूसरे प्रतिबंंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह से गैर-कानूनी है और ऐसा करने वालों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किए जाएंगे.
पब्लिक जगहों, गलियों या सड़कों पर कुर्बानी की इजाजत नहीं है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. कुर्बानी सिर्फ तय की गई सही जगहों पर ही की जा सकती है.
कुर्बानी का कचरा सीवर, नालियों या पब्लिक जगहों पर डालना पूरी तरह से मना है. कुर्बानी सिर्फ उन जगहों पर करने की अनुमति है, जहां स्वच्छता और निस्तारण की उचित व्यवस्था हो.
इसके साथ ही, सड़कों पर बाजार लगाकर जानवरों को बेचना पूरी तरह से गैर कानूनी है. इसकी अनुमति नहीं है. जहां अनुमति है , सिर्फ वहीं जानवरों को खरीदा-बेचा जाए.
बकरीद के पर्व पर दिल्ली सरकार की गाइडलाइन्स
: बकरीद पर गौवंश, गाय, बछड़ा, ऊंट व अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पूरी तरह गैरकानूनी है, ऐसा करने वालों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा
: सार्वजनिक स्थलों गली, सड़कों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं है, ऐसा करने वालों पर भी कानूनी… pic.twitter.com/mKZtUSgHUx
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) 22 मई 2026
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
इन नियमों का उद्देश्य त्योहार के मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखना और स्वच्छता सुनिश्चित करना है. गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर, कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों से अपील की गई है कि अगर आप नियमों का उल्लंघन होते हुए देखते हैं तो पुलिस और दिल्ली सरकार के डेवलपमेंट मिनिस्ट्री को बता सकते हैं. बता दें, बकरीद का त्योहार 28 मई, 2026 को मनाया जाएगा.
यूपी और बंगाल में भी दिशा निर्देश जारी
दिल्ली से पहले उत्तर प्रदेश और बंगाल में बकरीद के लिए सख्त गाइलाइंस जारी की गई हैं. यूपी में बकरीद से एक हफ़्ते पहले मुख्यमंत्री योगी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने के खिलाफ चेतावनी दी है. CM ने कहा कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं होगी. उन्होंने कहा, “अगर वे प्यार से हमारी बात मान लेते हैं, तो ठीक है. अगर नहीं मानते हैं, तो हम दूसरा तरीका अपनाएंगे.” सीएम योगी के इस बयान से राजनीतिक बवाल मच गया है.
यह भी पढ़ें- लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर में नंबर-1 बना UP, हर जनपद में हो निवेश, मैन्युफेक्चरिंग पावर से बढ़ाएं इनकम
समाचार स्रोत: पीटीआई
