Home Delhi दिल्ली सरकार ने 3 मेट्रो स्टेशन का बदला नाम

दिल्ली सरकार ने 3 मेट्रो स्टेशन का बदला नाम

by Live India
Delhi Government Renames 3 Metro Stations

दिल्ली मेट्रो: दिल्ली सरकार ने राजधानी में कई प्रमुख सार्वजनिक स्थान और मेट्रो स्टेशन के नाम बदलने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई स्टेट नेम्स अथॉरिटी की बैठक में अस्पताल, मेट्रो स्टेशन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और चौराहा के नाम बदलने वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. सीएम रेखा ने खुद अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया है कि किन-किन जगहों के नाम बदल दिए जाएंगे. इसके अलावा रोहिणी में नवनिर्मित एक परिसर का नाम ‘अटल खेल परिसर’ रखा जाएगा.

इन मेट्रो स्टेशन के बदलने नाम

इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन’, रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन का बदलकर ‘रोहिणी मेट्रो स्टेशन’ और द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन रखा जाएगा.

साथ ही इस बैठक में ज्वाला पुरी अस्पताल का नाम बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल और ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर अश्विनी चोपड़ा (मिन्ना) चौक रखने का फैसला किया है. साथ ही दिल्ली सरकार ने बेगमपुर, रोहिणी सेक्टर-33 Sports Complex का नाम अटल खेल परिसर होगा और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी.

सिक्किम बना देश का नया पूर्ण साक्षर राज्यः केंद्र की ‘उल्लास’ पहल से चमका राज्य, राष्ट्रपति ने की ऐतिहासिक घोषणा

महान हस्तियों का होगा सम्मान : CM

SNA की बैठक में लिए गए फैसले को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इन फैसलों का मकसद न केवल महान हस्तियों का सम्मान करना है, जिन्होंने समाज की प्रगतिशीलता महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बल्कि दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना है. बता दें कि स्टेट नेम्स अथॉरिटी में सीएम रेखा गुप्ता के अलावा मुख्य सचिव, शहरी विकास सचिव, दिल्ली विकास प्राधिकरण के निदेशक और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक मौजूद रहे.

DMRC ने शुरू की नई पहल

बता दें कि दिल्ली मेट्रो और राज्य सरकार ने दोनों मिलकर फैसला लिया है कि केंद्र शासित प्रदेश में पर्यावरण को बचाने के लिए खास मुहिम चलाई. प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कपड़ा कचरे और प्रदूषण को कम करने के लिए DMRC ने नई पहल शुरू की है. इस पहल के तहत शहर के 10 बड़े मेट्रो स्टेशनों पर कपड़ा कलेक्ट करने के लिए खास बॉक्स लगाए गए हैं. इसका सीधा मकसद है कि पुराने कपड़ों को कचरे के डिब्बे में जाने से रोकना है. अब इन कपड़ों को रिसाइकल और अपसाइकलिंग के जरिए नए उत्पादों में तब्दील कर दिया जाएगा. दिल्ली सरकार ने उम्मीद जताई है कि इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की तरफ एक मजबूत कदम साबित होगा.

ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, MP कोर्ट ने दिया जेल जाने का आदेश

Related Articles