Home News दुनियाभर में बजा धुरंधर का डंका

दुनियाभर में बजा धुरंधर का डंका

by Live India
धुरंधर ने कमाए 1000 करोड़

Dhurandhar Global Netflix Ranking: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब धुरंधर नेटफ्लिक्स की ग्लोबल लिस्ट में सबसे टॉप पर पहुंच गई है.

8 फरवरी, 2026

रिलीज के 2 महीने बाद भी धुरंधर का जलवा जारी है. धुरंधर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. 1000 करोड़ कमाने वाली भारत की पहली हिंदी फिल्म बनने के बाद अब रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म ने दुनियाभर में अपना डंका बजवा दिया है. धुरंधर नेटफ्लिक्स की ग्लोबल लिस्ट में सबसे टॉप पर है. बॉक्स पर ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी तहलका मचा रही है.

Dhurandhar

पाकिस्तान में भी धुरंधर की धूम

धुरंधर ने नेटफ्लिक्स की टॉप 10 नॉन-इंग्लिश सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन जगह बनाई है. इंडिया के अलावा, दूसरे मार्केट में भी इसे ज़बरदस्त व्यूअरशिप मिल रही है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म को 7.6 मिलियन व्यूज़ मिले हैं, मतलब 7.6 मिलियन लोगों ने इसे देखा है. यह पाकिस्तान में भी टॉप पर है. बता दें, रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि अक्षय खन्ना मेन विलेन बने हैं. संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी फिल्म का हिस्सा थे. सारा अर्जुन ने लीड एक्ट्रेस का रोल किया था, और सपोर्टिंग रोल में राकेश बेदी की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया था.

dhurandhar-
dhurandhar-

अब तक का कलेक्शन

आदित्या धर की डायरेक्शन में बनी धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धुरंधर फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 2 महीने में शानदार कलेक्शन किया है और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. धुरंधर सिर्फ भारत में 1000 करोड़ का कलेक्शन करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. वहीं दुनियाभर में इसने 1300 करोड़ रुपए की कमाई की है. धुरंधर का जलवा अभी भी कायम है और यह अब नेटफ्लिक्स पर दबदबा बनाए हुए है. फैंस को इसके नेक्स्ट पार्ट का बेसब्री से इंतजार है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.

dhurandhar
dhurandhar

धुरंधर 2 का इंतजार

धुरंधर 2 का टीज़र जारी किया जा चुका है, जो लोगों को बहुत पसंद आया है. 1 मिनट 13 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह का किलर अंदाज़ लोगों के होश उड़ा रहा है. टीज़र में रणवीर के अलावा संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, फैंस अक्षय खन्ना की प्रेजेंस को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं. बता दें, धुरंधर 2 को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा, जिससे इसकी कमाई बंपर उछाल देखने को मिलेगा. धुरंधर के मेकर्स इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- रिलीज़ हुआ Dhurandhar 2 का टीज़़र, पहले पार्ट से कहीं ज्यादा खूंखार होगा Ranveer Singh का अंदाज

Related Articles