Home Lifestyle दुनिया की इन 5 Night Markets के आगे मॉल भी भरते हैं पानी

दुनिया की इन 5 Night Markets के आगे मॉल भी भरते हैं पानी

by Live India
दुनिया की इन 5 Night Markets के आगे मॉल भी भरते हैं पानी

Best Night Markets: अगर आप भी नाइट पर्सन हैं और रात को घूमना-फिरना पसंद करते हैं, तो आज आपके लिए दुनिया की 5 बेस्ट नाइट मार्केट्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं.

01 मई, 2026

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें रात के सन्नाटे में घूमने और स्ट्रीट फूड का चटकारा लेने में मजा आता है, तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, ट्रैवलबैग के एक नए सर्वे ने दुनिया की सबसे बेहतरीन नाइट मार्केट्स की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी, सिक्योरिटी और टूरिस्ट्स की पसंद को बेस बनाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि इस लिस्ट में एशिया का दबदबा है, लेकिन न्यूयॉर्क जैसे मॉडर्न शहर ने भी अपनी जगह बनाई है. आप भी दुनिया के उन 5 नाइट मार्केट्स के बारे में जानें, जहां की रातें दिन से भी ज्यादा हसीन होती हैं.

चटुचक वीकेंड मार्केट- बैंकॉक, थाईलैंड

दुनिया के सबसे बड़ी मार्केट्स में शामिल ‘चटुचक’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. 15,000 से भी ज्यादा स्टॉल्स के साथ ये मार्केट किसी भूलभुलैया से कम नहीं है. यहां आपको स्ट्रीट फूड से लेकर कपड़े, होम डेकोर और लोकल क्राफ्ट्स की इतनी वैरायटी मिलेगी कि आप थक जाएंगे लेकिन दुकानें खत्म नहीं होंगी. अगर आप बैंकॉक में हैं, तो यहां की नाइट लाइफ और शॉपिंग का एक्सपीरियंस लिए बिना आपकी ट्रिप अधूरी रह जाएगी.

जॉड फेयर्स नाइट मार्केट-बैंकॉक, थाईलैंड

बैंकॉक का ‘जॉड फेयर्स’ भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ये ट्रेडिशनल मार्केट का एक मॉडर्न और स्टाइलिश अवतार है. यहां थाई स्ट्रीट फूड के साथ-साथ आपको इंटरनेशनल डिशेज भी मिलेंगी. अपनी चकाचौंध और शानदार वाइब्स की वजह से ये जगह यंगस्टर्स के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है. अगर आपको इंस्टाग्राम के लिए शानदार रील बनानी है, तो ये जगह आपके लिए जन्नत से कम नहीं है.

क्वींस नाइट मार्केट- न्यूयॉर्क, अमेरिका

एशियाई मार्केट के दबदबे के बीच न्यूयॉर्क की ‘क्वींस नाइट मार्केट’ ने अपनी खास पहचान बनाई है. हर महीने करीब 74,000 लोग इसे ऑनलाइन सर्च करते हैं और टिकटॉक पर भी इसकी जबरदस्त धूम है. 4.6 की शानदार रेटिंग और अच्छी सिक्योरिटी के साथ ये मार्केट दुनिया भर के खानों का कॉम्बिनेशन है. यहां लोकल लोगों और टूरिस्ट्स की भारी भीड़ सस्ते और टेस्टी खाने की तलाश में पहुंचती है.

पेटालिंग स्ट्रीट मार्केट- कुआलालंपुर, मलेशिया

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर की धड़कन कही जाने वाली ‘पेटालिंग स्ट्रीट’ अपनी शानदार शॉपिंग लेन और शाम की बीच के लिए फेमस है. यहां लोग न सिर्फ सस्ते सामान की खरीदारी के लिए आते हैं, बल्कि यहां मिलने वाले लोकल स्नैक्स और स्ट्रीट एम्बिएंस का मज़ा भी लेते हैं. दुनिया भर में इसकी सर्च डिमांड इसे सबसे ज्यादा देखे जानी वाली मार्केट में से एक बनाती है.

निंग्ज़िया नाइट मार्केट- ताइपे, ताइवान

ताइवान की ‘निंग्ज़िया’ मार्केट उन लोगों के लिए है जो शॉपिंग से ज्यादा खाने के शौकीन हैं. ये बाजार थोड़ा छोटा है, लेकिन यहां का फोकस पूरी तरह से ट्रेडिशनल ताइवानी डिसेस पर है. अगर आप असली और ट्रेडिशनल स्वाद की तलाश में हैं, तो यहां की गलियां आपको निराश नहीं करेंगी. शानदार रिव्यूज और क्वालिटी फूड की वजह से ये जगह हमेशा टूरिस्ट्स की लिस्ट में टॉप पर रहती है.

यह भी पढ़ेंः ये 6 खूबसूरत Indian Destinations चिलचिलाती गर्मी में देंगी सुकून, मानसून की दस्तक से पहले हो जाएं फुर्र

Related Articles