Home News दुनिया के 5 सबसे कठिन एग्जाम

दुनिया के 5 सबसे कठिन एग्जाम

by Live India
दुनिया के 5 सबसे कठिन एग्जाम

5 Toughest Exam of World: UPSC भारत की सबसे कठिन परीक्षा है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे कठिन एग्जाम कौन सा है. यहां जानें पांच सबसे कठिन एग्जाम के बारे में.

10 मार्च, 2026

हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने रिजल्ट जारी किया है, जिसमें 958 कैंडिडेट्स ने परीक्षा क्लियर की है. पूरे देश में चुने गए कैंडिडेट्स को बधाई दी जा रही है. UPSC भारत की सबसे कठिन परीक्षा है, जिसमें हर साल लगभग 10 से 12 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देते हैं, लेकिन सिर्फ 0.1 प्रतिशत का चयन हो पाता है. किसी भी कॉम्पिटेटिव परीक्षा को पास करने के लिए सिर्फ पढ़ाई नहीं लंबी तैयारी, डेडीकेशन और धैर्य रखना बहुत जरूरी है. आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा कौन सी है? यहां आपको दुनिया के 5 सबसे कठिन परीक्षाओं के बारे में बताया गया है.

1. Gaokao, चीन

गाओकाओ को दुनिया का सबसे मुश्किल एग्जाम माना जाता है. यह चीन का नेशनल हायर एजुकेशन एंट्रेंस एग्जाम है, जिसे टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. यह एग्जाम करीब 9 घंटे का होता है. हर साल करोड़ों स्टूडेंट इसमें शामिल होते हैं, लेकिन सिलेक्शन रेट 0.003% जितना कम हो सकता है.

2. UPSC, भारत

UPSC भारत में IAS और IPS जैसे पदों के लिए होने वाला यह एग्जाम अपने बड़े सिलेबस और लंबे तीन-स्टेज प्रोसेस (प्रीलिमिनरी, मेन्स और इंटरव्यू) के लिए जाना जाता है. यह भारत का सबसे कठिन और दुनिया का दूसरा सबसे कठिन एग्जाम है. भारतीय प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनने के लिए लाखों बच्चे यह एग्जाम देते हैं, लेकिन 900-1000 कैंडिडेट्स का ही सिलेक्शन हो पाता है.

3. IIT-JEE, भारत

IIT-JEE भारत के जाने-माने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में एडमिशन के लिए होता है. IIT-JEE मेन्स और एडवांस दो स्टेज में होती है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले हर बच्चा IIT-JEE पास करने का सपना देखता है. इसके कॉन्सेप्चुअल डेप्थ और मुश्किल सवालों की वजह से इसे दुनिया का तीसरा सबसे मुश्किल एग्जाम माना जाता है.

4. Mensa, इंग्लैंड

मेंसा दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े ‘हाई IQ’ सोसाइटी में एडमिशन के लिए एक टेस्ट है. इसे दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोग, जिनका IQ 2% है, उन्हें पहचानने और एक साथ लाने के लिए आयोजित किया गया है. इस एग्जाम में जो उम्मीदवार 98 परसंटाइल या उससे ज्यादा स्कोर करते हैं, उन्हें मेंसा सोसाइटी में शामिल किया जाता है. यह एग्जाम समस्या समाधान और तार्किक क्षमता पर केंद्रित होता है.

5. सीएफए परीक्षा, यूएसए

चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का एग्जाम अमेरिका का सीएफए इंस्टिट्यूट करवाता है. यह फाइनेंस की प्रोफेशनल दुनिया का सबसे कठिन एग्जाम है. यह तीन लेवल पर होता है. हर लेवल पास करने पर कैंडिडेट अगले लेवल पर जाता है. यह सर्टिफिकेशन इक्विटी रिसर्च, फंड मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में करियर के लिए दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है.

Related Articles