Home Top News दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन का हमला

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन का हमला

by Live India
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन का हमला

4

Dubai Airport Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ईरानी ड्रोन ने हमला किया है, जिसमें चार लोग घायल हो गए. हमले के बाद उड़ानें प्रभावित नहीं हुई हैं.

11 मार्च, 2026

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ईरानी ड्रोन ने हमला किया है, जिसमें चार लोग घायल हो गए. हमले के बाद उड़ानें प्रभावित नहीं हुई हैं. दुबई सरकार की ओर से बयान जारी करने वाले मीडिया हाउस ने कहा, कि हमले में “घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, और एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आईं।” इसमें कहा गया कि उड़ानें जारी हैं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल यात्रा के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कुछ समय पहले दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के आसपास दो ड्रोन गिरे थे, जिसके परिणामस्वरूप घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, और एक भारतीय नागरिक को मध्यम चोटें आईं। हवाई यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

– दुबई मीडिया कार्यालय (@DXBMediaOffice) 11 मार्च 2026

अपडेट जारी————

Related Articles