4
मेहंदी डिजाइन: शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत खास होता है. इस खास दिन की तैयारियों में मेहंदी की अपनी अलग ही अहमियत होती है. खूबसूरत मेहंदी न सिर्फ दुल्हन के हाथों की रौनक बढ़ाती है, बल्कि पूरे ब्राइडल लुक को भी खास बना देती है. इन दिनों इंडियन ब्राइड्स के बीच पाकिस्तानी मेहंदी डिज़ाइन्स का काफी क्रेज है. अगर आप भी अपनी शादी या किसी खास फंक्शन के लिए एलिगेंट मेहंदी डिजाइन ढूंढ़ रही हैं, तो आज आपकी तलाश खत्म हो जाएगी. ये पाकिस्तानी मेहंदी डिज़ाइन आपके ब्राइडल लुक को और भी खूबसूरत बना देंगे.
सर्कल मेहंदी
अगर आपको एलिगेंट लुक चाहिए तो, आप अपने हाथों पर ट्रेडिशन सर्कल डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं. ये मेहंदी डिजाइन सालों से चलता आ रहा है. ये एवरग्रीन मेहंदी डिजाइन आपके लुक को रॉयल टच देगा.

फ्लोरल डिज़ाइन
अगर आपको एलिगेंट और क्लासी लुक पसंद है, तो फ्लोरल मोटिफ्स के साथ जालीदार पैटर्न वाला मेहंदी डिज़ाइन बेहतरीन रहेगा. ये हाथों को बहुत अट्रैक्टिव दिखाता है. अच्छी बात ये है कि इस तरह के डिजाइन काफी ईजी होते हैं.
सूट की सिंपल मोहरी को कहें बाय-बाय! ये 6 Fancy Bottom मिनटों में बदल देंगे आपका पूरा लुक
अरेबिक पाकिस्तानी
ये मेहंदी डिज़ाइन उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है जो ट्रेडिशनल लुक के साथ थोड़ा मॉडर्न स्टाइल भी चाहती हैं. इसमें बोल्ड फिलिंग की जाती है, जिससे मेहंदी का डिजाइन हैवी और स्टाइलिश लगता है.
मंडाला पैटर्न
आजकल मंडाला डिज़ाइन मेहंदी में काफी ट्रेंड में हैं. पाकिस्तानी स्टाइल में इसे लंबी बेल, पत्तियों और बारीक डिटेलिंग के साथ खूब पसंद किया जाता है. इस तरह के मेहंदी डिजाइन ब्राइडल लुक को और निखार देते हैं.

पोर्ट्रेट मेहंदी
अगर आप अपनी मेहंदी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर वाले डिज़ाइन भी बनवा सकती हैं. पाकिस्तानी ब्राइडल मेहंदी में ये स्टाइल काफी पॉपुलर है. इसके साथ बारात, शहनाई या महल से जुड़े डिज़ाइन भी बनवाए जा सकते हैं.
मिनिमल डिजाइन
अगर आप उन लड़कियों में से हैं, जिन्हें भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है, तो आप मिनिमल मेहंदी डिजाइन ट्राई करें. आप सिर्फ फिंगर्स या फिर हाथ के बैक साइड पर छोटा सा डिजाइन बनवा सकती हैं. इस तरह के मिनिमल मेहंदी डिजाइन यंग लड़कियों को काफी पसंद आते हैं.
साड़ी को बनाना है सुपर स्टाइलिश? इन 7 Statement Blouses से मिलेगा सेलिब्रिटी वाला ग्लैमरस लुक
