6
अहमदाबाद आग: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं.
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के मेहमादपुरा में टैलेंट नाम की पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. इसके बाद अंदर रखे विस्फोटक पदार्थों के कारण कई धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. हादसा रमोल-गात्राड रोड पर स्थित फैक्ट्री में हुआ. सूचना मिलने पर आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए पांच से ज़्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घटना में झुलसे लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अभी खबर अपडेट की जा रही है.
