Home Latest News & Updates नवजात को 1 लाख में बेचा

नवजात को 1 लाख में बेचा

by Live India
Telangana Baby Sold News

तेलंगाना बेबी सोल्ड न्यूज़: तेलंगाना से माता-पिता के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां ‘कलयुगी माता-पिता’ की करतूत ने बच्चे के साथ रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक नवजात शिशु को उसके माता-पिता के द्वारा एक लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआई दर्ज की है. राहत की बात यह है कि बच्चे को सकुशल बचा लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस ने बताया कि तेलंगाना के महबूबनगर जिले में कथित तौर पर माता-पिता द्वारा एक लाख रुपये में बेचे गए एक महीने के बच्चे को बचा लिया गया है. इस संबंध में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

CWC को सौंपा गया नवजात

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के तेलुगुगुडेम गांव में हुई है. इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज़ (ICDS) के एक अधिकारी की शिकायत पर, 17 जुलाई को नवजात शिशु को खरीदने वाले व्यक्ति और एक बिचौलिए के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस की एक टीम ने महबूबनगर शहर में खरीदार के पास से बच्चे को बचाया और उसे चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) को सौंप दिया.

जून में नवजात का हुआ था जन्म

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर मालूम होता है कि बच्चा जून में पैदा हुआ था. इसके माता-पिता एक मजदूर फैमली से आते हैं. आरोप है कि उन्होंने लगभग दो हफ्ते पहले एक बिचौलिए के जरिए नवजात शिशु को बेच दिया था.
पुलिस ने बताया कि उस कपल के पहले से ही दो बेटे और एक बेटी हैं और उनके बच्चे को “बेचने” की असल वजहों की जांच की जा रही है. पुलिस ने आगे बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

‘कलयुगी माता-पिता’ के मायने

‘कलयुगी माता-पिता’ को निगेटिव पैरेंट्स के रूप में देखा जाता है. वैसे माता-पिता जो अपने बच्चों को लेकर अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से नहीं निभा पाते हैं. ये संस्कारों और रिश्तों की अनदेखी करते हैं. ऐसे माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने के बजाय केवल पैसे कमाने पर ध्यान देते हैं.

‘कलयुगी माता-पिता’ को इस अर्थ में भी माना जाता है कि ये लोग पारिवारिक या नैतिक जिम्मेदारियां भूल जाते हैं और इनकी वजह से बच्चों और माता-पिता के बीच रिश्ते शर्मसार हो जाते हैं. ऐसे पैरेंट्स स्वार्थ, लालच और भौतिक सुखों को अधिक अहमियत देते हैं.

4 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, चाकू से पुलिसकर्मियों पर किया था हमला

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles