Home Latest News & Updates नहर में मिला पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव

नहर में मिला पंजाबी सिंगर इंदर कौर का शव

by Live India
Inder Kaur

Inder Kaur: पुलिस ने बताया कि सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उसका दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि सुखविंदर, जिसने कथित तौर पर इस अपराध की साजिश रची थी, नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया है.

Inder Kaur: पंजाबी सिंगर इंदर कौर (Inder Kaur) का शव लुधियाना के एक नहर से पुलिस ने बरामद की है. वह 6 दिनों से लापता थीं. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है. मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के जमालपुर की इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर 13 मई को किराने का सामान लेने अपने घर से कार से निकली थीं, तभी से वो लापता थीं. हालांकि, सिंगर के परिवार वालों ने बंदूक की नोक पर अपहरण का मामला बताया है.

पुलिस ने बताया कि सिंगर इंदर कौर के भाई ने मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह, उसके पिता प्रीतम सिंह और दोस्त करमजीत सिंह पर बंदूक की नोक पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि सुखविंदर और इंदर की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और सिंगर पर शादी का जबरदस्ती प्रेशर बनाया जाने लगा.

गोली मारकर हत्या का आरोप

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि सुखविंदर ने कथित तौर पर इंदर कौर को गोली मारकर हत्या कर दी, फिर शव और कार को नहर में फेंक दिया और कनाडा भाग गया. पीड़िता के परिवार के अनुसार, सुखविंदर, जो मूल रूप से मोगा का रहने वाला था लेकिन कनाडा में रहता था, ने कौर पर पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उससे शादी करने का दबाव डाला.

सुखविंदर के पिता और दोस्त गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उसका दोस्त करमजीत सिंह को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर, जिसने कथित तौर पर इस अपराध की साजिश रची थी, नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया है.

इंस्टाग्राम पर मिले थे सुखविंदर और इंदर- पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांच से पता चला कि सुखविंदर और इंदर कौर तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्त बने थे, लेकिन कौर ने यह जानने के बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया कि सुखविंदर पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं. लुधियाना पुलिस के सहायक आयुक्त, इंदरजीत सिंह बोपराई ने बताया कि सिंगर की कार रविवार को नहर में मिली और गोताखोरों को बचाव कार्य में लगाया गया.

इंदर कौर के माता-पिता और दो भाई विदेश में रहते हैं, जबकि एक भाई जमालपुर में रहता है. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. कौर ने कई गाने गाए, जिनमें ‘अकड़’, ‘जीजा’, ‘सोहना लगदा’, ‘रिच स्टैंडर्ड’, ‘कादोन तुन मिलेंगी’ और ‘सनरूफ’ शामिल हैं. उन्होंने गायक गिप्पी ग्रेवाल के साथ ‘सोने दी वांग’ गाना गाया है.

यह भी पढ़ें: ट्विशा मर्डर मिस्ट्री: 7 दिनों से मर्चुरी में कैद लाश, सास बोली- नशे की आदी थी बहू, हैरान कर देगा पूरा मामला

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles