Home Bihar पद बदला, तो बदल लिया नीतीश कुमार ने ठिकाना!

पद बदला, तो बदल लिया नीतीश कुमार ने ठिकाना!

by Live India
पद बदला, तो बदल लिया नीतीश कुमार ने ठिकाना!

Nitish Kumar : नीतीश कुमार का पद बदलने के साथ ही अब ठिकाना भी बदलने जा रहा है. हालांकि, वह पहले भी इस बंगले पर रह चुके हैं. नीतीश कुमार अब एक अणे मार्ग की जगह 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में रहेंगे.

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सियासत बदलने के साथ ही अपने उनका ठिकाना भी बदलने वाला है. नीतीश ने पिछले दिनों बिहार विधानसभा परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था. अब उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है और इसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. हालांकि, अभी तक नीतीश की जगह किसको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है.

अणे रोड से शिफ्ट होंगे 7 सर्कुलर रोड

बताया जा रहा है कि एक अणे मार्ग से सामान हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे फर्नीचर को 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट किया जा रहा है. एक अणे मार्ग पर स्थित उनके आवास का इस्तेमाल उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में किया गया था. यह सिर्फ एक सरकारी बंगला नहीं है बल्कि शानदार तरीके से तैयार किया गया एक आधुनिक परिसर है. इस पूरे परिसर को नीतीश कुमार की देखरेख में तैयार करवाया गया है.

क्या जल्द पद से देंगे त्यागपत्र

फिलहाल, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री आवास खाली कराने की खबरों के बीच यह बात तय होती जा रही है कि वह सीएम पद से रिजाइन दे देंगे. इसके अलावा नीतीश कुमार का सामान जिस बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है वह इस आवास में पहले भी रह चुके हैं. साल 2014 के चुनाव में जब JDU की हार हुई थी उस वक्त उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सत्ता जीतन राम मांझी को सौंप दी थी. उस वक्त नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से इस बंगले में शिफ्ट हो गए थे.

आधुनिक तकनीक से लैस है बंगला

7 सर्कुलर रोड का यह बंगला आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इस बंगले को भूकंपरोधी तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है और यह भूकंप के तेज झटकों को भी सहन कर सकता है. पटना जैसे शहरों में जहां पर भूकंप का खतरा बना रहता है उस जगह ऐसी तकनीक से लैस बंगले को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके अलावा यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. जानकारी के मुताबिक जब नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाने पर चर्चा हो रही थी उसी वक्त तय माना जा रहा था कि वह इस बंगले में शिफ्ट होंगे. इस बंगले को पूरी तरह नीतीश के रहने के लिए तैयार किया जा चुका है.

Related Articles