Home News पहले दिन1 करोड़, अब 50 करोड़ की दहलीज पर Main Vaapas Aaunga!

पहले दिन1 करोड़, अब 50 करोड़ की दहलीज पर Main Vaapas Aaunga!

by Live India
पहले दिन1 करोड़, अब 50 करोड़ की दहलीज पर Main Vaapas Aaunga!

मैं वापस आऊंगा: बॉक्स ऑफिस की दुनिया में कभी-कभी ऐसी कहानियां भी लिखी जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है. इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत बहुत स्लो रही थी. ओपनिंग डे पर इसकी कमाई सिर्फ 1 करोड़ रुपये के आसपास सिमट गई थी. वही, अब ये फिल्म शानदार वापसी करते हुए 50 करोड़ रुपये के क्लब की चौखट पर पहुंच गई है.

धीरे-धीरे पसंद आ रही है फिल्म

‘मैं वापस आऊंगा’ ने अपने तीसरे सोमवार को करीब 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. हालांकि, ये कमाई तीसरे शुक्रवार के मुकाबले लगभग 50 प्रतिशत कम रही. लेकिन इतनी लंबी दौड़ के बाद इस तरह की गिरावट को ट्रेड एक्सपर्ट्स नॉर्मल ही बताते हैं. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन नेट कलेक्शन बढ़कर 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार अब भी बनी हुई है. तीसरे शुक्रवार से लेकर सोमवार तक फिल्म ने करीब 12.25 करोड़ रुपये की कमाई अपने खाते में जोड़ ली है. अगर फिल्म की यही स्पीड बनी रही तो, तीसरे वीकेंड तक ‘मैं वापस आऊंगा’ 15 से 17 करोड़ रुपये का और बिजनेस कर सकती है.

Box Office पर 2026 का क्लाइमेक्स! ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तूफान और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने जीत लिया दिल

वीक ओपनिंग

सबसे दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के शुरुआती दिनों में ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं. कमजोर ओपनिंग के बाद माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं टिकेगी. लेकिन शानदार कहानी, दमदार डायरेक्शन और स्टार्स की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर मिले पॉजिटिव रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म की किस्मत ही बदल दी. हालांकि, इस फिल्म का असली टेस्ट आने वाले दिनों में होगा. अगर दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की ये फिल्म नई रिलीज फिल्मों के बीच भी अपनी पकड़ बनाए रखती है, तो 70 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा भी छू सकती है.

किस दिन हुई कितनी कमाई

फिल्म का विदेशी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस भी लाइमलाइट में है. लिमिटेड स्क्रीन मिलने की वजह से इसे इंटरनेशनल मार्केट में वैसी शुरुआत नहीं मिल सकी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. अगर फिल्म को ज्यादा स्क्रीन मिलतीं, तो ये 4 से 5 मिलियन डॉलर तक की कमाई का कर सकती थी. अब तक के भारतीय बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले हफ्ते में ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 11.50 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 21.25 करोड़ रुपये, तीसरे शुक्रवार को 2.65 करोड़ रुपये, शनिवार को 4 करोड़ रुपये, रविवार को 4.25 करोड़ रुपये और तीसरे सोमवार को 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यानी ये फिल्म अब तक 45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. वैसे, जिस फिल्म को शुरुआती दिनों में कमजोर खिलाड़ी माना जा रहा था, वही आज बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है.

2026 की बेस्ट Web Series! कहीं सुपरहीरो का तांडव, कहीं UPSC का स्ट्रगल, तो कहीं इंस्पायरिंग स्टोरी

Related Articles