11
5 Underground River: नदियों के नीचे एक अलग ही दुनिया देखने को मिलती है. आज हम आपको दुनिया की 5 रहस्यमयी नदियों के बारे में बताएंगे, जो पाताल लोक में बह रही हैं.
1 अप्रैल, 2026
प्रकृति में नदियां भी एक खास महत्व रखती हैं. नदियां न जाने कितने जीवों की जीवन देती हैं और इंसानों के लिए पानी का एक स्रोत हैं. नदियों के नीचे एक अलग ही दुनिया देखने को मिलती है, लेकिन बदलते समय से साथ इंसानों ने इसे अपनी जरूरतों के हिसाब से ढाल दिया. किसी नदी की दिशा बदल दी गई, किसी को गंदा कर दिया गया और किसी को जमीन के नीचे दफन कर दिया गया, लेकिन नदियों ने खुद को हर परिस्थिति में ढाल लिया. आज भी कुछ ऐसी नदियां हैं तो धरती पर नहीं, बल्कि जमीन के नीचे बह रही हैं. आज हम आपको दुनिया की 5 रहस्यमयी नदियों के बारे में बताएंगे, जो पाताल लोक में बह रही हैं.
मॉस्को की नेग्लिन्नाया नदी

रूस के मॉस्को में नेग्लिन्नाया नदी को भी वहां के लोगों ने अपनी जरूरत के लिए जमीन में दबा दिया है. कभी यह नदी भी धरती पर बाकी नदियों की तरह बहती थी, बाद में इसे जमीन के नीचे सुरंगों में मोड़ दिया गया. अब यह कई किलोमीटर तक जमीन में बहने के बाद मोस्कवा नदी में मिल जाती है.
टिबेट्स ब्रुकन्यूयॉर्क

टिबेट्स ब्रुक नदी न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स इलाके से बहती है. यह ठीक उत्तर से निकलती है और वहां वैन कोर्टलैंड पार्क से होकर गुजरती है. शहरी विकास की वजह से इसकी धारा को भी जमीन के अंदर मिला दिया गया. टिब्बेट नदी एवेन्यू नाम की जगह के पास पहुंचते ही जमीन में समा जाती है.
सॉमिल नदी, योंकर्स, न्यूयॉर्क

सॉमिल नदी चप्पाक्वा से योंकर्स तक फैली हुई है, जहां बीसवीं सदी की शुरुआत में इंडस्ट्रियल विकास के दौरान एक हिस्सा दब गया था. इस हिस्से को इंफ्रास्ट्रक्चर के नीचे बंद कर दिया गया था, जिससे यह प्राकृतिक माहौल से दूर हो गई. हाल के सालों में रेस्टोरेशन के काम से नदी के कुछ हिस्से खुल गए हैं.
पार्क नदी, कनेक्टिकट, अमेरिका

कभी कनेक्टिकट की शान कही जाने वाली पार्क नदी को 1940 के दशक में बाढ़ कंट्रोल और शहरी प्लानिंग प्रोजेक्ट के तहत जमीन के नीचे मोड़ दिया गया था. अब यह शहर के नीचे सुरंगों से होकर बहती है, बंद होने से पहले, नदी सीवेज और इंडस्ट्रियल कचरा ले जाती थी.
वेस्टबोर्न नदी

लंदन की वेस्टबोर्न नदी भी समय के साथ जमीन में दब गई. यह नदी कभी हैम्पस्टेड से बहती थी, हाइड पार्क और स्लोएन स्क्वायर जैसी जगहों से गुजरती थी और आखिर में थेम्स नदी में मिल जाती थी. इस तरह से इंसानों ने प्रकृति की बनावट को बिगाड़ दिया.
